देहरादून: सरकार द्वारा जून 2020 में परिवहन विभाग के नये स्वीकृत ढ़ांचे को जारी करने सम्बन्धी शासनादेश में हुई त्रुटि के कारण विगत डेढ़ साल से परिवहन विभाग के मिनिस्ट्रीयल कैडर का परमोशन नहीं हो पा रहा है। उक्त त्रुटि सुधार हेतु पिछले एक वर्ष से कर्मचारी संघ, शासन मुख्यालय एवं विभागीय मंत्री जी के समक्ष कई बार अनुनय-विनय कर चुके हैं। इस दौरान कर्मचारी वरिष्ठता अनुसार रिटायर्ड हो रहे हैं। लेकिन शासन ने अपनी गलती सुधार हेतु लगातार चक्कर पे चक्कर कटवाये है। अतः अब मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों को आन्दोलन को बाध्य होना पड़ रहा है।
