Nirbhik Nazar

खेत में हार्वेस्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, धान की चुन रही थी बालियां

SP-BSP उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी साथ लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

#मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के कुरई गांव का

#मृतक महिला थी कान से दिव्यांग, महिला के शव को पुलिस ने भभुआ सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम 

भभुआ/कैमूूूर। शुक्रवार की शाम जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के कुरई गांव के बधार में हार्वेस्टर से धान की फसल कटाई हो रही थी।इसी बीच हार्वेस्टर की खेत में धान की बालियां चुन रही एक महिला हार्वेस्टर की चपेट में आ गयी। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक महिला शिवपूजन बिंद की 50 वर्षीय पत्नी फूलझाड़ी देवी कुरई गांव की बतायी जाती है। मृतक महिला कान से दिव्यांग थी। मिली जानकारी के मुताबिक, कुरई गांव में किसान शत्रु चौबे के खेत में तैयार धान की फसल की हार्वेस्टर से कटनी हो रही थी।

यह भी पढ़े : ट्रैक्टर की बैटरी चोरी मामले में देशी कट्टा व गोली के साथ तीन गिरफ्तार, दो ट्रैक्टर की बैटरी बरामद

मृतक महिला उसी खेत में पहुँच कर हार्वेस्टर द्वारा धान की फसल काटे जाने के दौरान धान बाली चुन रही थी। जब हार्वेस्टर द्वारा महिला धान की बालियां चुन रही थी तो उसे आवाज दिया गया। लेकिन वह कान से दिव्यांग होने के कारण उसे गाड़ी की आवाज सुनाई नहीं दी। जिसके कारण वह हट नहीं पायी और  हार्वेस्टर की चपेट में आ गयी।

जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही परिजनों द्वारा इस घटना में हार्वेस्टर चालक पर कोई गलती नहीं लगाया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भानू सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुँच कर घटना की जानकारी लेने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *