Nirbhik Nazar

असम : उपद्रवियों ने सात ट्रकों को किया आग के हवाले, पांच की मौत

गुवाहाटी: असम के दीमा हसाओ में उमरंगसो लंका रोड पर दिसमाओ गांव के करीब गुरुवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने सात ट्रकों में आग लगा दी जिसके कारण पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। असम पुलिस ने इस घटना के पीछे उग्रवादी समूह पर संदेह जताया है। जिले के एसपी ने बताया कि असम राइफल्स की मदद से क्षेत्र में व्यापक तलाशीअभियान जारी है। उन्होंने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए असम राइफल्स की मदद ले रहे हैं। इसके लिए आस-पास के इलाके में व्यापक रूप से तलाशी कर रहे हैं।

(न्यूज़ सोर्स:ANI)

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *