Nirbhik Nazar

झारखंड के अस्पतालों में मेडिकल छात्रों को मिलेगी नौकरी, प्रतिमाह 18 से 25 हजार रुपये मिलेगा वेतन, पढ़िये पूरी खबर

रांची: झारखंड में मेडिकल एवं नर्सिंग के 2,331 विद्यार्थियों की तैनाती सरकारी अस्पतालों में होगी। केंद्र ने अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं से चिकित्सा सेवा लेने की मंजूरी पहले ही प्रदान कर दी थी। अब केंद्र ने अस्पतालों में तैनात होनेवाले छात्र-छात्राओं को मानदेय देने के राज्य सरकार के प्रस्ताव पर भी अपनी स्वीकृति दे दी है। इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का पत्र राज्य के स्वास्थ्य विभाग को मिल गया है। कोरोना से निपटने तथा लोगों को सहज स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्थायी नियुक्ति होने तक यह निर्णय लिया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल के 1,041 छात्र-छात्राओं तथा नर्सिंग की 1,290 छात्राओं की अस्पतालों में सेवा लेने की मंजूरी प्रदान की है। मेडिकल छात्र-छात्राओं में 41 मेडिकल पीजी इंटनर्स, 477 मेडिकल यूजी इंटनर्स, 522 एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इसी तरह, नर्सिंग में जीएनएम नर्सिंग अंतिम वर्ष की 950 छात्राएं तथा बीएससी नर्सिंग अंतिम वर्ष की 340 छात्राएं शामिल हैं। केंद्र ने इनके नौ माह के मानदेय के लिए 14.08 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की है। यह मंजूरी इमरजेंसी कोविड रेस्पांस पैकेज फेज-2 के तहत दी गई है। मेडिकल व नर्सिंग छात्र-छात्राओं को अपने संस्थानों के पास के अस्पतालों में तैनात किया जाएगा।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *