Nirbhik Nazar

सड़क निर्माण कार्य लेने को लेकर अधिशासी अभियंता पर ताना तमंचा…

देहरादून : सरकार द्वारा हाल ही में साहियां क्वानू  मोटर मार्ग से तारली गांव के लिए सड़क की स्वीकृति लोक निर्माण विभाग सहिया को मिली है।  जिसमें लोक निर्माण विभाग साहिया द्वारा सारी कार्रवाई कर निविदाएं आमंत्रित की गई लेकिन तारली गांव वालों मे काम करने को लेकर आपस में  समझौता  नहीं बैठ रहा था। देहरादून के कालसी मे तारली गांव के लिए बनने वाली सड़क का टेंडर कुछ दिनों में होना ही था कि गांव का एक युवक लोक निर्माण विभाग  कार्यालय में एक तमंचा लेकर खुलेआम लहराता हुआ अधिशासी अभियंता के कक्ष में जा पहुंचा और सीधे अधिशासी अभियंता को जान से मारने की धमकी देते हुए उनके पास पहुंचने लगा

जैसे तैसे इस दृश्य को सहायक अभियंता ने देखा और देखते ही जाकर युवक पर झपट पड़े।  जैसे तैसे युवकों को रोका गया लेकिन जाते-जाते उसने अधिशासी अभियंता को जान से मारने की धमकी देते  गया। इतने में ही आसपास के सभी कर्मचारी एकत्र हो गए उन्होंने जैसे-तैसे युवक कों अधिशासी अभियंता कक्ष से बाहर निकाला कि इतने में ही वह तमंचा लहराते हुए कार्यालय से निकल गया ।  वही लोक निर्माण विभाग संपूर्ण कर्मचारियों का कहना है कि जब तक युवक की गिरफ्तारी नहीं होती वह कार्य बहिष्कार करेंगे। लेकिन जब तक वहां राजस्व पुलिस पहुंची उससे पहले ही युवक फरार हो चुका था ।लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने साहिया  पटवारी चौकी जाकर तहरीर दर्ज कराई वही शीघ्र ही युवक की गिरफ्तारी की मांग की गई।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *