Nirbhik Nazar

आपसे भी है मदद की दरकार, ये बच्चा है बीमार …

न्यूज़ डेस्क: पिछ्ले 1 साल से ज़्यादा का वक़्त बीच चुका है पेंडेमिक टाईम में हम सब एक दूसरे की ढाल बनते आये हैं। जिसकी जितनी ताक़त है उसने इंसानियत को बचाने के लिये उतनी ताक़त झोंकी। वक़्त बे वक़्त , रातों रात एक दूसरे की खिदमत के लिये जागते रहे बिना किसी भेदभाव के। मदद करते वक़्त किसी ने किसी का मज़हब या ज़ात नही पता की बस की है तो मदद।

दोस्तों, आज एक केस और जानकारी में आया है। एक बच्चा है इब्राहीम S/O श्री मोहम्मद आलम जिसकी उम्र 3 वर्ष है। इब्राहीम का परिवार मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है लेकिन एक लम्बे वक़्त से इब्राहीम के पिता श्री मोहम्मद आलम मेरठ में रहकर ही ट्रक ड्राईविंग का काम करते हैं और किसी तरह से अपने परिवार का पालनपोषण करते हैं। मोहम्मद आलम के सामने अब नयी चुनौती ये है कि उनका बेटा इब्राहीम ( 3 वर्ष ) मानसिक बीमारी से जूझ रहा है ( मिर्गी के दौरे पड़ना ) । जिसकी वजह से इब्राहीम के परिवार पर संकट आर्थिक संकट भी है। अभी इब्राहीम का इलाज मेरठ के Mimhans अस्पताल में चल रहा है। डॉ ने इब्राहीम के पिता को फौरी तौर पर कुछ जांचें कराने के लिये कहा है जिनका सुझाव आप प्रेसक्रिप्शन पेपर पर पढ़ सकते हैं। अभी शुरुआती जांचें क़रीब 21 हज़ार की होनी है साथ ही लगातार दवाईयां भी चलनी हैं । दवाईयों का खर्च ऐसे बता पाना मुश्किल है लेकिन डॉ के मुताबिक़ अन्दाज़न 6 हज़ार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से दवाई का खर्च आ सकता है। साथ ही आपको बता दें कि इब्राहीम का इलाज क़रीब 5 साल चलना है। इब्राहीम को अपना बच्चा जानकर आर्थिक सहयोग करने का कष्ट करें।

मदद करते वक़्त बस इतना ध्यान रखें कि बच्चा आपका हो या मेरा या किसी और का बच्चा अपने मां-बाप की आंखों का तारा होता है। नीचे अकाउंट डिटेल्स दी गयी हैं अपनी इछानुसार मदद कर सकते हैं।

 

Raziya W/O Alam

A/C- 88332250027224

IFSC- CNRB0018833

 

Syndicate Bank , Hapur Road ,Meerut (Uttarpradesh)

 

सम्पर्क सूत्र- मोहम्मद आलम ( इब्राहीम के पिता ) 9917870817

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *