Nirbhik Nazar

पंकज कुमार होंगे गुजरात के नए मुख्य सचिव, बिहार में जन्मे, यूपी में पढ़े और फिर कई पदों पर रहे तैनात

गांधीनगर। गुजरात में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव व 1986 बैच के आईएएस अधिकारी पंकज कुमार अब नए मुख्य सचिव नियुक्त किए गए हैं। मौजूदा मुख्य सचिव अनिल मुकीम इसी महीने की आखिरी तारीख को पद छोड़ेंगे, और उसी समय पंकज कुमार औपचारिक रूप से अपनी नई जिम्मेदारी संभाल लेंगे। सरकार ने तारीख बता दी है। नॉटिफिकेशन के मुताबिक, पंकज कुमार 31 अगस्त से मुख्य सचिव के पद को संभालेंगे। फिलहाल, वह अब राज्य की नौकरशाही में शीर्ष पद पर हैं।

पंकज कुमार को अनिल मुकीम के बाद गुजरात के सभी नौकरशाहों में सबसे वरिष्ठ अधिकारी माना जाता है। पंकज आईआईटी से सिविल इंजीनियर हैं। उन्हें राजस्व व आवास के अलावा स्वास्थ्य, परिवहन और बंदरगाह, शहरी विकास, पंचायत जैसे विभागों में काम करने का अनुभव है। सरकारी पोर्टल पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, उन्हें 1986 बैच के ही 3 आईएएस अधिकारियों में राज्य के शीर्ष प्रशासनिक पद के लिए चुना जा चुका है। इसी बैच के 2 अन्य अधिकारी राजीव कुमार गुप्ता और विपुल मित्रा भी हैं। इसी बैच के एक अन्य आईएएस अधिकारी गुरुप्रसाद मोहपात्रा की इस साल जून महीने में कोरोना के चलते जान चली गई थी।

राजनीति के जानकारों का कहना है कि, उन्हें अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव और कोरोना की संभावित तीसरी लहर की चुनौतियों का सामना करना है। चूंकि, अभी वह राज्य के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) के पद पर कार्यरत हैं, ऐसे में उन्हें मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभालने में कुछ दिक्कतें भी आ सकती हैं। उधर, गुजरात सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की ओर से पंकज कुमार की नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी की जा चुकी है।

सरकार की अधिसूचना के मुताबिक, बिहार की राजधानी पटना के मूल निवासी पंकज कुमार मंगलवार को अपना पद्भार संभालेंगे। उसके बाद वह इस पद पर मई 2022 तक बने रहेंगे। पंकज आईआईटी कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किए थे। गुजरात में वह सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड, गुजरात मैरिटाइम बोर्ड, गुजरात राज्यपथ परिवहन निगम (जीएसआरटीसी) व राजस्व विभाग में भी काम कर चुक हैं। इससे पहले वह राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में बेहतरीन काम को लेकर चर्चा में आए थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *