Nirbhik Nazar

दो बाईकों में आमने सामने में जोरदार टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर घायल, वाराणसी रेफर

SP-BSP उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी साथ लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

भभुआ कैमूर। कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया के बगल में होंडा शाइन एजेंसी के सामने सोमवार की शाम लगभग 8:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने में जोरदार टक्कर में हो गयी।जिसमें एक की मौत हो गई।वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों द्वारा घायलों को रामगढ रेफरल अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा एक को मृत घोषित कर दिया। वही जो 2 गंभीर रूप से घायल थे।

उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया।मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक सरियांव गांव निवासी बनारसी राम के पुत्र रामाशंकर राम बताया जाता है। वहीं, घायल में मोहनिया थाना क्षेत्र के दिया गांव के रामप्रताप पांडेय के पुत्र 18 वर्षीय अमन पांडेय व रामगढ़ थाना क्षेत्र के खनेठी गांव के मनोज सिंह के पुत्र 19 वर्षीय अमन सिंह बताया जाता है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक रामाशंकर राम रामगढ़ बाजार में किसी दुकान पर मजदूरी करते थे। जो प्रतिदिन की तरह सोमवार को बाइक से मजदूरी कर अपने घर सरियांव जा रहे थे। इसी बीच बैंक ऑफ इंडिया से आगे होंडा शाइन एजेंसी के सामने एक बाइक वाले से जोरदार टक्कर हो गयी। घटना के बाद में तीन लोग घायल हो गए। घायलो को स्थानीय लोगों द्वारा रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा रामाशंकर राम को जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया गया।

घटना की सूचना मृतक गांव में परिजनों को मिली तो गांव में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जाता है कि मृतक के दो पुत्र और दो पुत्री है। जिनमें नाम 17 वर्षीय पुत्री किरण कुमारी व 8 वर्षीय पुत्री प्रतिमा कुमारी, पुत्र नीतीश कुमार 6 वर्ष व अरविंद कुमार 7 वर्ष बताये जाते है। मृतक के बच्चों व पत्नी के साथ परिजनों की चीख पुकार से लोगों का कलेजा कांप जा रहा था। घटना के बाद परिजनों पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *