Nirbhik Nazar

Breaking : कैमूर में बीमा में मिला बाघ,सूचना पर देखने के लिए लगी लोगों की भीड़

IPL में अमित मिश्रा क्यों है भारत के नंबर 1 बॉलर, जानिए ये बड़ी वजह

भभुआ/कैमूर। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहां लोगों द्वारा एक बाघ को देखा गया है। दरअसल, जिले के रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र के बहेरी गांव में बाघ मिलने की सूचना पर लोगों की काफी भीड़ लगी हुई है। बहेरी गांव व पछेहरा मोड़ के पास के सिवाना में एक बीमा में मिले बाघ को लेकर कई तरह की चर्चाएं तेज है। जिसे देखने के लिए प्रखंड के कई गांवों के लोग पहुँच रहे है। लोगों द्वारा बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह 8 बजे नौहट्टा के पहाड़ी क्षेत्र होते हुए बहेरी गांव के बीमा में बाघ घुस गया।

हालांकि अभी तक लोगों द्वारा स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह बाघ है या तेंदुआ, लकड़बग्घा या चिता है। बताया जाता है कि बीमा में दिखने पर उस जंगली जानवर यानी बाघ के मुंह में चोट लगी हुई है। जो लगता है पहाड़ी क्षेत्र में पटाखे से उसके मुंह में चोट लग गयी है। अब वह काफी डरा व सहमा हुआ है। ह्यूम पाइप के बीमा में घुसा हुए बाघ से बचाव के लिए लोगों द्वारा दोनों तरफ से गैबीयन वाले बांस को लगाकर बीमा को बंद कर दिया गया है।

वहीं सूचना के 2 घंटे बाद वन विभाग की कर्मी मौके पर पहुंच चुके है। रामपुर प्रखंड के कई गांव के लोग बाघ मिलने की सूचना पर देखने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। वन विभाग के कर्मी बताते है कि प्रथम दृष्टया देखने पर लकड़बग्घा पता चलता है।लेकिन जब तक वह बाहर नहीं निकलता है।स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बताया जा सकता है। वही विभाग के वरीय पदाधिकारी को फ़ोटो भेज कर पकड़ने के लिए मार्गदर्शन मांगा जा रहा है। जैसे आदेश मिलेगा वैसा किया जायेगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *