Nirbhik Nazar

उत्तराखंड चुनाव 2022: बज गया चुनावी बिगुल कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का जवाब BJP की जनआशीर्वाद यात्रा, पढ़िये ये खबर

देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी अभी से ही चुनावी मोड में आ गई हैं. 3 सितंबर से कांग्रेस पार्टी परिवर्तन यात्रा  निकालने जा रही है. वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इसके जवाब में 3 सिंतबर से ही जनआर्शीवाद यात्रा निकालने का प्लान बनाया है.

दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने 3 सितंबर से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की विधानसभा क्षेत्र खटीमा से बीजेपी सरकार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा निकालने का ऐलान किया है. इस यात्रा का पहला चरण हल्द्वानी में 6 सितंबर को संपन्न होगा. वहीं, इसके जवाब में बीजेपी ने भी 3 सितंबर से ही श्रीनगर विधानसभा सीट से जन आशीर्वाद निकालने का ऐलान किया है.

भारतीय जनता पार्टी ने जिस सीट से जन आशीर्वाद निकालने का ऐलान किया है, उस सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि जो लोग साढ़े चार साल तक कभी नजर नहीं आए, जब चुनाव आ रहा है तो वह जनता के बीच जा रहे हैं.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी साल 2022 चुनाव के लिए वह एक बार फिर से जनता से आर्शीवाद मांगेगी. वहीं कांग्रेस पार्टी का कहना है कि बीजेपी की दाल अब गलने वाली नहीं है. राज्य की जनता इस बार परिवर्तन का मन बना चुकी है. कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दशौनी ने कहा कि बीजेपी को आशीर्वाद यात्रा नहीं बल्कि पश्चाताप यात्रा निकालनी चाहिए.

गरिमा दशौनी ने कहा कि बीजेपी की जनविरोधी नीतियों के कारण राज्य के लोगों ने बहुत कष्ट झेले हैं. बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला था, इसके बाद भी जनता पर 5 साल में 3 सीएम थोपे गए.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *