Nirbhik Nazar

दुर्गावती में किसानों के मांगों के समर्थन में राजद कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर चक्का जाम

मेरी पार्टी बीजेपी की ‘बी टीम’ नहीं है: कमल हासन

दुर्गावती (कैमूर)मुबारक अली। दुर्गावती प्रखंड मुख्यालय के समीप राजद कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को किसानों के मांगों के समर्थन में जीटी रोड को चक्का जाम कर दिया गया.इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए. राजद कार्यकर्ताओं ने सुबह दस बजे एनएच दो पर पहुंचकर चक्का जाम कर दिया.और करीब बारह बजे चक्का जाम समाप्त किया. इस दौरान काफी संख्या में छोटे-बड़े वाहन वाहनों का चक्का जीटी रोड पर करीब दो घंटे तक थमा रहा.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रवक्ता पंकज कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा कृषि को कॉरपोरेट के हवाले करने के लिए नया बिल लाया गया है.केंद्र ने धान का एमएसपी (सामान्य ग्रेड) के लिए 1,868 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, जबकि ए-ग्रेड किस्म के लिए 1,888 रुपये प्रति क्विंटल का एमएसपी तय किया गया है. लेकिन किसानों को इस बात की किसी तरह की गारंटी उपलब्ध नही है.न्यूनतम समर्थन मूल्य तो दूर की बात है किसानों को अनाज का उचित मूल्य तक नही मिल रहा है .

यही कारण है कि किसान आने पौने दामो में अपना अनाज बेच रहे है.बिहार सरकार अभी तक जिले में पर्याप्त धान क्रय केंद्र नही खोली है.पैक्सो का भुगतान नही होने के वजह से भी खरीदारी में व्यधान है.किसान प्रकोष्ठ के महासचिव आनंद सिंह ने कहा कि सरकार किसानों को अपने द्वारा तय मूल्य भी नही दे रही है.

ये सरकार किसान विरोधी है.कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष राकेश कुमार सोनू ने किया.इस दौरान संजय सिंह,पंकज दुबे,गुड्डू सिंह ,डॉक्टर जवाहर बिंद,गजेंद्र सिंह,यमुना सिंह,रंगनाथ सिंह,सोनू यादव,रामानन्द प्रजापति,विनोद,खरवार,रामु,खरवार, इरशाद खान,राहुल,गोलू,सोनू सहित सैकड़ों राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *