Nirbhik Nazar

पानी का बिल सामान्य से अधिक आया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं, घर बैठे ऐसे कराएं कम…

देहरादून: अगर आपका पानी का बिल सामान्य से अधिक आया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इसे घर बैठे कम करा सकते हैं। इसके लिए सिर्फ पिछले बिल भुगतान का स्क्रीन शाट पेयजल निगम को वाट्सएप पर भेजना होगा। इसके लिए पेयजल निगम ने वाट्सएप नंबर 7505814922 जारी किया है। इसके अलावा निगम के कलेक्शन सेंटर में भी पुराने बिल के भुगतान की रसीद दिखाकर बढ़ी धनराशि को कम कराया जा सकता है।

विश्व बैंक परियोजना के तहत मेहूंवाला क्लस्टर पर कार्य कर रहा पेयजल निगम प्रेमनगर और आसपास के बड़े क्षेत्र में पानी की आपूर्ति व बिल संकलन भी कर रहा है। निगम ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं को हाल ही में दिसंबर 2020 से मार्च 2021 के बिल भेजे हैं, लेकिन इनमें पुराने बिल की धनराशि भी जोड़ दी गई है। उपभोक्ताओं की तरफ से जिसका भुगतान किया जा चुका है। ऐसे में उपभोक्ता परेशान हैं।

अब निगम के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि पिछले बिल के भुगतान की रसीद बिल संग्रह केंद्र में दिखाएं, ताकि उनका नया बिल संशोधित किया जा सके। इसके अलावा बिल का आनलाइन भुगतान करने वालों के लिए वाट्सएप नंबर जारी किया गया है। जिस पर उपभोक्ता पिछले भुगतान का स्क्रीन शाट भेज सकते हैं।

क्यूआर कोड भेजने पर जताई आपत्ति

पेयजल निगम की ओर से वाट्सएप पर बिल भुगतान के लिए क्ूयआर कोड भेजे जाने पर उपभोक्ताओं ने आपत्ति जताई है। कहा कि क्यूआर कोड से संदेह पैदा हो रहा है कि कहीं उनके साथ आनलाइन ठगी न हो जाए। वजह यह कि वर्तमान में साइबर अपराधी इस प्रकार भी ठगी कर रहे हैं। साथ ही उपभोक्ताओं ने समय पर बिल भेजने की भी मांग की है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *