Nirbhik Nazar

नकली शराब फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, ट्रैक्टर से भारी मात्रा में खाली बोतल सहित उपकरण बरामद, चार गिरफ्तार

गिरिराज सिंह बोले- भारत को पाकिस्तान के साथ मैच का बहिष्कार करना चाहिए

मुबारक अली दुर्गावती( कैमूर)। जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के हरबलभपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी करते हुए नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. जहां से भारी मात्रा में नकली शराब बनाने का उपकरण, खाली बोतल ,बोतल को पैक करने वाले ढक्कन ,बोतल पर चिपकाने वाला ब्लू लाइन देसी शराब मसाला प्रिंटेड पेपर , स्टीकर बंडल , शराब में अल्कोहल की मात्रा जांच करने वाला मीटर, व शराब बनाने वाला उपकरण सहित सीलबंद देशी शराब की बोतल बरामद किया है. साथ ही दो मोबाइल, ट्रैक्टर, टाटा मैजिक, टाटा इंडिगो कार व एक मोटरसाइकिल जब्त करने के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने दुर्गावती थाने में प्रेसवार्ता कर दी।

एसपी ने बताया कि सोमवार की रात्रि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की दुर्गावती थाना क्षेत्र के हरबलभपुर में अवैध शराब का निर्माण एवं बिक्री किया जा रहा है .इस सूचना पर पुलिस द्वारा उक्त गांव में छापेमारी की गई तो वहां शिवशंकर यादव के खलिहान से एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया और सघन तलाशी ली गई तो धान के पुआल में छिपाकर रखे गए दो-तीन कार्टून देशी शराब बरामद किया गया. जिस पर ब्लू लाइन देशी शराब मसाला उत्पादक लार्डस डिस्टिलरी लिमिटेड नंदगंज जिला गाजीपुर 233311 उत्तर प्रदेश लिखा गया था. सभी बोतलों पर lic नंबर 10014 0510 01197 मात्रा 200 एम एल उत्तर प्रदेश में बिक्री के लिए केवल देशी मदिरा दुकानों से विक्रय हेतु अंकित किया हुआ पाया गया.

पहले पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति द्वारा इसे ओरिजिनल शराब बताया गया और उत्तर प्रदेश से शराब लाकर बेचने की बात कही गयी. लेकिन गहराई से पूछताछ की गई तो कुछ अन्य धान के पुआल के ढेर से शराब बरामद किए गए. उसी जगह पर एक पिकअप खड़ी थी जिसके जांच में उसे पूर्ण खाली पाया गया .लेकिन जब उसके छत में संदेह के आधार पर जब उसे खोल कर देखा गया तो उसमें शराब के कार्टून थे. इतने अच्छे ढंग से पैकिंग की गई थी कि इसे पकड़ना मुश्किल था.

इसी क्रम में वहां खड़ी एक ट्रैक्टर ट्राली पर जो चारों तरफ से बंद था. संदेह के आधार पर खोला गया तो उसमें बड़ी बड़ी मात्रा में नकली शराब निर्माण के ऊपर वर्णित सामान जैसे नकली शराब बनाने के समान ,खाली बोतल 4250 पीस ,बोतल को पैक करने वाले ढक्कन 6469 पीस, बोतल पर चिपकाने वाला ब्लू लाईम देशी शराब मशाला 11236 पीस , ढक्कन सील करने वाला स्टीकर 3 बंडल, शराब मे अल्कोहल की मात्रा जांच करने वाला मीटर, दो बङा मल्टी पर्पस जार, बोतल पैक करने वाला आरी नुमा चाकू एक, कूट कार्टून 12 पीस, पानी वाला जार 11,दो केमिकल बोतल आदि बरामद किया गया.

वही दो व्यक्ति शिव शंकर यादव पिता राम चेला यादव ग्राम हर्बलमपुर थाना दुर्गावती कैमूर निवासी ,मनोज कुमार जायसवाल उर्फ बल्लू जयसवाल पिता मोतीलाल जायसवाल साकिम तियरा थाना शहाबगंज जिला चंदौली उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ करने पर पता चला कि मनोज कुमार जायसवाल का यूपी में पूर्व में शराब का ठेका था. और शिव शंकर यादव तथा राजू सिंह यादव मिलकर के नकली शराब का निर्माण करने लगे. राजू सिंह यादव पहले भी उत्तर प्रदेश के अलीनगर चंदौली में स्कार्पियो से हरियाणा से शराब लाते हुए 2019 में पकड़ा गया था.

जिस के संबंध में अलीनगर थाना कांड संख्या 370/19 अंकित है .गिरफ्तार शिवशंकर यादव भी मारपीट के कांडों मे दो बार जेल जा चुका है. गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा भभुआ जिले में चैनपुर थाना अंतर्गत इसीया गांव में अजय पटेल पिता मुन्ना पटेल को शराब बेचने की बात बताएं हैं. और देनवा में मनीष जायसवाल को बेचने की बात बताई .जिसकी गिरफ्तारी एवं शराब की बरामदगी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोहनिया थाना अध्यक्ष चांद ,चैनपुर और दुर्गावती की टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है.

जहां से छापेमारी के क्रम में अजय सिंह पटेल पिता मुन्ना सिंह ग्राम इसीयां थाना चैनपुर जिला कैमूर को गिरफ्तार किया गया. इस तरह के शराब के नकली कारोबार के ससमय उद्भेदन से न केवल एक बड़े गिरोह का उद्भेदन हुआ. बल्कि नकली शराब पीने से कोई बड़ी घटना हो सकती थी .जिसे पुलिस द्वारा रोका गया. इस संबंध में दुर्गावती थाना कांड संख्या 299/20 धारा 414 ,420, 467, 468 ,471, 120 बी, 34/34 भादवि एवं 30 ए/34/36 बिहार मद्य निषेध एवं उत्पादन संशोधन अधिनियम 2018 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *