Nirbhik Nazar

प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल बना चुके हैं प्लान, उत्तराखंड मे इन कांग्रेसी पदाधिकारियों और सदस्यों पर गिरेगी गाज, …

देहरादून:  उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी, फ्रंटल और आनुषंगिक संगठनों में निष्क्रिय सदस्यों पर गाज गिर सकती है। ऐसे पदाधिकारियों और सदस्यों को हटाकर सक्रिय नेताओं और कार्यकर्त्ताओं को जगह देने की कवायद शुरू की जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जिलों में पर्यवेक्षकों को भेजकर मुख्य संगठन और फ्रंटल संगठनों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद गुण-दोष के आधार पर बदलाव के संबंध में निर्णय किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सोमवार को मीडिया से बातचीत में गणेश गोदियाल ने कहा कि पार्टी संगठन के कामकाज का आकलन किया जाएगा। आने वाले दिनों में संगठन हर स्तर पर सक्रिय दिखाई देगा। फ्रंटल संगठनों और आनुषंगिक संगठनों की सक्रियता को भी परखा जाएगा। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को सक्रिय किया जाएगा।

सफल नहीं होने वाली भाजपा की यात्रा एक सवाल के जवाब में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि तीन सितंबर को खटीमा से प्रारंभ हो रही कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के माध्यम से सरकार की खामियों को जनता के सामने रखा जाएगा। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल घोषणाओं और जुमलों के सहारे चल रहा है। सत्तारूढ़ दल को जनता से किए गए वायदों पर अमल नहीं किए जाने को लेकर जवाब देना चाहिए।

राज्य बेरोजगारी में देश में दूसरे स्थान पर आ गया है। ऐसे में भाजपा की यात्रा सफल नहीं होने वाली।कैबिनेट मंत्री धन सिंह पर बोला हमला श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गणेश गोदियाल ने क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि उच्च शिक्षा मंत्री डा रावत चहेतों और रिश्तेदारों को नौकरी बांट रहे हैं। मुक्त विश्वविद्यालय में भी इसीतरह नियमों को ताक पर रखकर भर्ती की गईं। नियुक्तियों में भ्रष्टाचार की सेवानिवृत्त जज या नेता प्रतिपक्ष की अध्यक्षता में जांच समिति से जांच कराई जानी चाहिए।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *