Nirbhik Nazar

पुलिस की जीप से भैंसों के झुंड में हुई टक्कर, 3 भैंस व एक पाड़ी जख्मी, आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम किया सड़क 

...तो इस वजह से गांगुली ने पाकिस्तान के खिलाफ धोनी को नंबर 3 पर बैटिंग करने भेजा था

भभुआ/कैमूर। कैमूर जिले के भगवानपुर अधौरा मार्ग में थाना क्षेत्र के तोड़ी नई बस्ती में गुरुवार को भगवानपुर थाना पुलिस की दिवा गश्ती जीप ने भैंसों के झुंड को टक्कर मार दी। जिसमें तीन भैंस व एक पाड़ी जख्मीहो गईं। घटना के बाद आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क के बीचोबीच ट्रैक्टर-ट्राली खड़ा कर तथा बांस बल्ली से घेरकर सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया। इस बीच सड़क के उत्तरी तथा दक्षिणी दोनों हिस्सों में छोटी बड़ी दर्जनों वाहन जाम में फंसे रहे। जिस पशुपालक के भैंस दुर्घटना के शिकार हुई है। वह टोड़ी गांव निवासी राम प्रसाद यादव उर्फ प्रसाद यादव बताया जाता है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, भगवानपुर थाने की पुलिस जीप दिवा गश्ती के दौरान अधौरा के हनुमान घाटी की ओर जा रही थी। इसी बीच एक पिकअप को देख कर शक के आधार पर उसका पीछा पुलिस जीप द्वारा किया जाने लगा और उसी दौरान तोड़ी नई बस्ती
में पशुपालक अपने भैंसों के झुंड को लेकर नदी में पानी पिलाने जा रहे थे। इसी बीच अचानक पुलिस की जीप से भैंसों के झुंड में टक्कर हो गयी। जिसमें तीन भैंस व एक पाड़ी जख्मी हो गयी।

कुछ पशुपालकों व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस के गश्ती जीप के ठीक आगे एक पिकअप वाहन तेज रफ्तार में सड़क से गुजर रही थी। जिससे उन सभी ने यह संभावना व्यक्त किया कि हो ना हो पुलिस की गश्ती वाहन उसी की पीछा कर रही थी। हालांकि किसी भी पिकअप वाहन के पीछा करने की बात को पुलिस ने जड़ से इनकार कर दिया। पुलिस के अनुसार, उनका जीप दिवा गश्ती के लिए हनुमानघाटी क्षेत्र की ओर जा रही थी। जीप की टक्कर से भैंसों को चोट लगी हैं।

बताया गया है कि पुलिस जीप की टक्कर से दो भैंसों को गंभीर चोटें पहुंचीं हैं। इनमें से एक का जबड़ा फट गया है। वहीं दूसरी गर्भवती भैंस को (जिसके गर्भ में बच्चा पल रहा है) उसके शरीर के अंदरूनी हिस्सों में चोटें होने की बात कही गयी। कुछ भैंसों को हल्का चोट लगी है। घटनास्थल पर सड़क से लेकर सड़क के बगल में स्थित पशुओं के ठिकाने तक कई हिस्सों में घायल भैंसों का खून पसरा हुआ देखा गया। इस दुर्घटना के बाद मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों भीड़ जुट गई।आक्रोशित होकर सड़क को जाम कर दिया। 

जिसके बाद घटना की सूचना पर भगवानपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन व सीओ विनोद कुमार सिंह पहुँच गए। जिसके पशुपालकों व आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कराते हुए सड़क से जाम को हटाया। थानाध्यक्ष ने पीड़ित पशुपालक के घायल भैंसों के इलाज कराने का खर्च दिया जाएगा और जो मदद होगा वह किया जाएगा। सीओ विनोद कुमार सिंह ने कहा कि पशुपालक के घायल भैंसों के लिए इलाज के लिए जो भी उचित मुआवजा होगा। वह मदद प्रशासन के तरफ से किया जाएगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *