Nirbhik Nazar

कैमूर : बैठका में लगाए गए थे 5 बाइक, चार को छोड़ एक बाइक को ले उड़े चोर,थाने में दिया आवेदन

SP-BSP उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी साथ लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

रामपुर कैमूर। रामपुर प्रखंड के बेलांव थाना क्षेत्र के बसुहारी गांव में बुधवार की रात्रि में बैठका में लगाए गए बाइक को अज्ञात चोरों ने उड़ा ली। वही चोरी हुई बाइक के साथ लगाए गए अन्य चार बाइकों को छोड़ दिया। इस मामले में पीड़ित बसुहारी गांव निवासी अवध बिहारी राम के 23 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र कुमार द्वारा बेलांव थाने में बाइक चोरी होने का आवेदन दिया गया है।

पीड़ित व्यक्ति द्वारा बेलांव थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार बताया गया है कि वह प्रतिदिन की भांति बुधवार की रात्रि में शिवमंगल राम पिता स्वर्गीय गंगाराम के बैठका पर बाइक को लगाया था। वहां पर प्रतिदिन गांव के ही 5 लोगों की बाइक भी लगती है। जब गुरुवार की सुबह जग कर जाकर देखा तो बाइक चोरी हो गई थी।

चोरी हुई बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस जिसका गाड़ी नंबर बीआर 45 जे 3055, इंजन नंबर एचए 10 ए जीजे एच सीसी 4928 ,चेचिस नंबर एमबी एलएच ए आर जीरो 82 जेएचसी 25746 काला और हल्का सफेद रंग की गाड़ी थी।सुबह में हर जगह छानबीन किया गया। लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। जिसके बाद थाने में चोरी हुई बाइक के बारे में आवेदन देकर जानकारी देते हुए गुहार लगाई गई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *