Nirbhik Nazar

उत्तराखंड बीजेपी के 30 फीसदी विधायकों का टिकट कटना तय, जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने वालों का कटेगा पत्ता

देहरादून: उत्तराखंड में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में बीजेपी ने इसकी तैयारी अभी से ही शुरू कर दी है. बीजेपी ने इस बार वर्तमान में मौजूद 30 फीसदी विधायकों का टिकट काटने का मन बना लिया है. दरअसल जिन विधायकों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है उन विधायकों का टिकट कटना लगभग तय है. इसी के ही साथ पार्टी नेताओं का भी कहना है कि जिन विधायकों का प्रदर्शन अच्छा नहीं है. उनकी टिकट काटकर एंटी इनकंबेसी को भी कम किया जा सकता है.

अगर पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो उत्तराखंड में बीजेपी की जीत मोदी लहर के कारण संभव हो गई थी. बीजेपी ने 70 विधानसभा सीटों में से 57 सीटें जीती थी. हालांकि जानकारों की माने तो जीत को लेकर खुद बीजेपी भी स्पष्ट नहीं थी, लेकिन इस बार परिस्थितियां बदली हुई हैं तो ऐसे में बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व भी अपनी रणनीति में फेरबदल कर रहा है.

जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने वाले विधायकों का कटेगा पत्ता

सूत्रों की माने तो उन विधायकों पर गाज गिर सकती है जिनके काम से जनता बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं है. टिकट कटने की कैटगिरी में सबसे ज्यादा पर्वतीय क्षेत्रों के विधायक आ रहे हैं. पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष पिछले दिनों इसे लेकर कुछ सिटिंग विधायकों को आगाह भी कर चुके हैं. इसके साथ ही विधायकों से लेकर पदाधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा वक्त क्षेत्रों में प्रवास करने की हिदायत दी गई है, जिससे उनका जनता से संवाद बना रहे.

हाईकमान से लेकर पार्टी संगठन तक सभी करा चुके है सर्वे

इस बार पार्टी का साफ कहना है कि विधायकों की परफॉरमेंस बहुत मैटर रखने वाली है. दरअसल विधायकों की क्या परफॉरमेंस वो अपना काम किस तरह से करे हैं. क्षेत्र में कितनी पकड़ है इस को लेकर पार्टी संगठन से लेकर हाईकमान सब सर्वे करा रहे हैं. यहीं नहीं खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपनी टीम से नमो एप के जरिए सर्वे करा रहे हैं.

एप में अपने क्षेत्र के पसंदीदा तीन नेताओं के नाम, क्षेत्र के विधायकों की कार्य शैली और उनकी परफॉरमेंस, सरकारी योजनाओं का लाभ समेत अन्य कई बिंदुओं पर सुझाव लिए जा रहे हैं. इसी के साथ पार्टी हाईकमान के निर्देश पर एक प्राइवेट एजेंसी के मार्फत 120 दिन का तीन चरणों का सर्वे भी अगस्त में शुरू हो चुका है. ये सर्वे भी टिकट बंटवारे के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *