Nirbhik Nazar

लालकुआं मे भी कांग्रेसी तैयार, कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का होगा स्वागत जोरदार

लालकुआं: 4 सितंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को लेकर लालकुआं में एक बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की गई। यहां नगर कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल की अगुवाई में 4 सितंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने केवल झूठे वायदे कर प्रदेश की जनता को छलने का काम किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा परिवर्तन यात्रा के जरिये प्रदेश सरकार की नाकामियों को जनता के बीच उजागर करना है। उन्होंने बताया कि 4 सितंबर को लालकुआं में प्रस्तावित परिवर्तन यात्रा का भव्य तरीके से स्वागत किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा भाजपा सरकार हटाओ, देश बचाओ के नारे के साथ रैली प्रस्थान करेगी, जिसका हाट बाजार लालकुआं में भव्य स्वागत किया जाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को परिवर्तन यात्रा की तैयारी में पुरजोर तरीके से जुटने को कहा है।  परिवर्तन यात्रा की तैयारी को लेकर हुई इस बैठक में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, जीवन कबड़वाल, रविशंकर तिवारी, हेमवती नन्दन दुर्गापाल, हेमन्त पांडे, जीवन कबड़वाल, गुरदयाल सिंह मेहरा सहित कई अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *