Nirbhik Nazar

सीएम धामी ने किया ‘ग्राम्य श्री’ विक्रय केंद्र का लोकार्पण, अपर मुख्य सचिव सहित ये लोग रहे मौजूद

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राजपुर रोड देहरादून पर निर्मित ‘ग्राम्य श्री’ विक्रय केंद्र का लोकार्पण किया। इस विक्रय केन्द्र में जलागम विभाग उत्तराखण्ड के अंतर्गत गठित कृषक संघों के उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने यहां रखे उत्पादों का अवलोकन भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के विक्रय केन्द्र से जहां उपभोक्ताओं को गुणवत्तापरक उत्पाद मिलेंगे, वहीं किसानों, ग्रामीणों को भी उनके उत्पादों के लिये बाजार मिलेगा। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में न केवल किसानों के हित में कई योजनाएं शुरू की गई हैं बल्कि किसानों की आय को दोगुना करने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल भी की गई हैं। किसान सम्मान निधि से प्रदेश के 9 लाख से ज़्यादा किसानों को फायदा मिल चुका हैं। इसके लिये मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें खेती में नये तरीकों को अपनाना होगा। जहां खेत छोटे-छोटे हैं वहां मिलकर कृषि की जा सकती है। बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन करना होगा। साथ ही ग्राम्या श्री जैसे विक्रय केन्द्र जगह जगह स्थापित करने होंगे।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव है। उनके मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाएंगे। ग्राम्या फेज 3 के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया जाएगा।     इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां सुरकण्डा समूह धारकोट को डीप फ्रीजर, ग्राइन्डर, माइक्रोवेव ओवन प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने ग्राम्य श्री रेडियो जिंगल और कैटेलॉग का भी लोकार्पण किया।

इस अवसर पर विधायक खजानदास, मेयर सुनील उनियाल गामा, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सहित जलागम विभाग द्वारा गठित कृषक संघों से जुड़े कृषक और महिलाएं भी उपस्थित थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *