Nirbhik Nazar

दुर्गावती में पशुओं से भरी ट्रक विद्युत ट्रांसफार्मर पोल में टकराई ,10 पशुओं की मौत

...तो इस वजह से गांगुली ने पाकिस्तान के खिलाफ धोनी को नंबर 3 पर बैटिंग करने भेजा था

दुर्गावती/कैमूर(मुबारक अली)। कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के अंर्तगत खजुरा बाजार के समीप शनिवार की सुबह यूपी से बिहार की तरफ आ रही पशुओं से भरी एक ट्रक ट्रांसफार्मर के पोल में टकरा गई. जिससे ट्रक में सवार दस पशुओं की मौत हो गयी. ट्रक ट्रांसफार्मर में टकराते ही चालक व पशु तस्कर छोड़कर भाग निकले.घटना की जानकारी होने आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई.

सुचना पाकर दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंच गई और पशुओं को जप्त कर आगे की आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई है. टक्कर इतना जबरदस्त था कि ट्रांसफार्मर नीचे गिर पड़ा बाजार की बिजली व्यवस्था ठप हो गई.प्राप्त जानकारी के अनुसार पशुओं से भरी ट्रक यूपी के रास्ते बिहार सीमा में प्रवेश कर रहा था.इसकी भनक यूपी पुलिस को लग गई सुराग पाकर उक्त ट्रक का पीछा कर रही थी पुलिस को पीछा करते देख पशु लदा ट्रक चालक तेज रफ्तार से भागकर बिहार की तरफ जा रहा था.

ट्रक जैसे ही खजुरा बाजार पार करके आगे निकली की तभी अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर के खंभा से टकरा गयी.घटना होते ही चालक एवं खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गये.घटना को देखकर आसपास के लोग मौके पर भीड़ जुट गई.जिसकी सूचना लोगों के द्वारा विद्युत विभाग एवं दुर्गावती पुलिस को दी गई. सुचना पाकर दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंच गई. पशुओं को वाहन से बाहर निकाला गया जिसमें जीवित पशुओं को पुलिस के द्वारा सुरक्षित जगह पर भेज दिया ट्रक के अंदर कुल 22 पशुओं को ठुसकर भरा गया था जिसमें 10 पशुओं की मौत हो गई थी 12 पशु जिंदा बचे थे.

पुलिस ने सभी पशुओं को जप्त कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए नुआंव स्थित पशु मेले में सुपुर्दगी में दे दिया ट्रक को जप्त कर थाने ले आई. घटना के बाद घंटों यूपी से बिहार आने वाले सड़क बाधित रहा हालांकि पुलिस ने आनन-फानन में ट्रक को वहां से हटा दिया उसके बाद वाहनों का परिचालन शुरू हो गया. बता दें कि एक माह पहले भी यूपी से बिहार की तरफ आ रही पशुओं की भरी ट्रक बार्डर पर कर्मनाशा नदी में अनियंत्रित होकर पलट गया था जिसमें करीब 10 पशुओं की मौत हो गया था वही कई घायल हो गये थे.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *