Nirbhik Nazar

गढ़वाल से भाजपा की जन आशीर्वाद रैली का तो कुमाऊँ से कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का आज होगा आगाज, पढ़िये पूरी खबर  

देहरादून: सूबे मे 2022 के विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है दोनों ही पार्टियां आज अपना दम दिखाती नज़र आएंगी उत्तराखंड के दोनों ही मंडलो गढ़वाल और कुमाऊँ मे आज राजनीतिज्ञों की झलक देखने को मिलेगी । प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को जन आशीर्वाद रैली के माध्यम से चुनावी बिगुल फूंकेंगे। इसके लिए वह बाबा कमलेश्वर का आशीर्वाद भी लेंगे। रैली के बाद वह राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की समीक्षा बैठक लेगे। कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत समेत भाजपा के प्रांतीय पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं।

कोटेश्वर से श्रीनगर तक करीब पांच किमी यात्रा में प्रतिभाग करेंगे सीएम

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीकॉप्टर से जीवीके हेलीपैड कोटेश्वर पहुंचेंगे। इसके बाद कोटेश्वर से श्रीनगर तक करीब पांच किमी यात्रा में प्रतिभाग करेंगे। शाम को राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की समीक्षा बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री के पहली बार आगमन को देखते हुए भाजपा कार्यक्रम को भव्य बनाने में जुटी हुई है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए जन आशीर्वाद रैली आयोजित की जा रही है।

खटीमा से कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस तीन सितंबर यानी आज खटीमा से चुनावी शंखनाद करेगी। इसके लिए गुरुवार को ही सारी तैयारियां पूरी हो गईं थीं। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी की देखरेख में रैली के संचालन का दायित्व युवा विंग को सौंपा गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत अन्य प्रदेश स्तरीय नेता यहां पहुंच चुके हैं।

पीलीभीत रोड स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कापड़ी ने बताया कि शहीद स्मारक पर उत्तराखंड के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद साढ़े रामलीला मैदान में जनसभा होगी। साढ़े 12 बजे रामलीला मैदान से परिर्वतन यात्रा नानकमत्ता की ओर प्रस्थान करेगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *