भागलपुर। भागलपुर के गोपालपुर से जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल की कल रात से ही पूरे देश में चर्चा हो रही है। उनका लगातार फोटो व वीडियो वायरल हो रहा है। वे वीआइपी ट्रेन में अर्धनग्न अवस्था में थे। ट्रेन में उनपर हंगामा और मारपीट करने के अलावा धमकी देने का आरोप भी उनपर लगाा है। लोग कह रहे हैं कि गोपाल मंडल ने ट्रेन में अपने पद और गरिमा का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि सहयात्रियों को अपशब्द भी कहे थे। काफी आलोचना होने के बाद गोपाल मंडल की अब सफाई सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि मैं बीमार था। पेट खराब थे। बार-बार मुझे शौच के लिए जाना पड़ रहा था। इसलिए वे ट्रेन में अंडरवियर मेंं थे। उन्होंने कहा कि क्या वीआइपी ट्रेन में कोई अंडरवियर मेंं नहीं रह सकता है।

क्या था मामला
बता दें कि गुरुवार की रात पटना-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस के ए-1 कोच में विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल सवार थे। ट्रेन जैसे ही पटना से चली विधायक अंडरवियर में आ गए। इसी हाल में शौचालय लगे। शौचालय से निकलने के बाद भी विधायक अंडरवियर में ट्रेन में घूम रहे थे। इसका यात्रियों ने विरोध कर दिया। विधायक उग्र हो गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। मारपीट भी की। धमकी दी। गाली-गलौज भी किया।
जानकारी के अनुसार, तेजस राजधानी एक्सप्रेस (02309) पटना (राजेन्द्र नगर) से नई दिल्ली को जा रही थी। चलती ट्रेन में वे सिर्फ गंजी और कच्छा में आ गए, शेष कपड़ा उन्होंने उतार दिया। नई दिल्ली जाने के लिए विधायक गोपाल मंडल तेजस राजधानी एक्सप्रेस के A-1 कोच में मौजूद थे। उनके साथ कुछ लोग और भी थे। सीट नम्बर 13, 14 और 15 था। इसी ट्रेन में जहानाबाद के प्रह्लाद पासवान भी अपने स्वजनों के साथ थे। उनका सीट 22-23 था। दोनों का टिकट पटना जंक्शन से नई दिल्ली के लिए था। प्रह्लाद पासवान ने ही विधायक का सबसे पहले इस तरह की अशोभनीय कार्य का विरोध किया था। इसके बाद सभी सहयात्रि ने भी गोपाल मंडल के इस तरह की हरकत की आलोचना की थी। यहां बता दें कि विधायक गोपाल मंडल बिहार मेंं सत्ताधारी दल के एलएमए हैं।