Nirbhik Nazar

प्रेमी के घर वालों ने शादी से किया इंकार तो प्रेमिका ने एसपी से लगाई गुहार,थाने के शिव मंदिर में हुई शादी

PM मोदी का विपक्ष पर प्रहार, कहा- पूर्व सरकारों में किसानों का भला करने की नहीं थी नीयत

बिना बैंड बाजे के शादी में प्रेमी प्रेमिका बने दूल्हा दुल्हन तो बराती बने पुलिस वाले

भभुआ कैमूर. कैमूर में बिना बैंड बाजे के थाने की शिव मंदिर में अनोखी शादी का मामला प्रकाश में आया है. जहां प्रेमी के घर वालों ने प्रेमिका से शादी करने से इंकार किया तो प्रेमिका ने कैमूर एसपी से गुहार लगाई तो पुलिस ने थाने के शिव मंदिर में प्रेमी और  प्रेमिका की शादी करा दी. दरअसल यह अनोखी शादी बिहार के कैमूर जिले के भभुआ महिला थाने के कोटेश्वर महादेव मंदिर में संपन्न हुई.

इस शादी में प्रेमी और प्रेमिका दूल्हा और दुल्हन बने तो बाराती बने पुलिस वाले। पुलिस वाले ने मंत्र पढ़े तो प्रेमी और प्रेमिका ने भगवान शिव को साक्षी मान कर शादी के बंधन में बंधे और एक दूसरे को वरमाला डाला. प्रेमी ने प्रेमिका के मांग में सिंदूर लगाकर सात फेरों के साथ सात जन्मों के बंधन में बंध गए. इसके गवाह और बाराती पुलिस वाले बने. 

यह भी पढ़े : रामगढ़ विधायक के पत्र के बाद सरकार ने धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य 30 लाख टन से बढा किया 45 लाख टन

बताया जाता है कि रोहतास जिला के करहगर थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी श्याम बिहारी साह के पुत्र संतोष कुमार(प्रेमी), कैमूर जिले के सोनहन थाना के करौंदी गांव में 4 साल पहले बरात में आया था। जहां राधिका नामक लड़की यानी प्रेमिका को बारात के मंडप में देख दिल दे बैठा और अपना मोबाईल नंबर दिया था। जिसके बाद लड़की ने पहली बार अपने दीदी के मोबाइल से बात की थी और बात करने के दौरान इन दोनों में प्यार परवान पर चढ़ा।

वही प्रेमिका ने प्रेमी से शादी करने की बात की तो प्रेमी के घर वाले ने इस शादी से इनकार करने लगे। जिसके बाद प्रेमिका ने कैमूर एसपी के पास पहुँच कर मामले की जानकारी होते गुहार लगाई।जिसके बाद प्रेमिका यानी लड़की को महिला थाने में आवेदन देकर एफआईआर कराने का निर्देश दिया था। जिसके बाद महिला थाने की पुलिस ने प्रेमी व प्रेमिका को बुलाने के साथ दोनो के परिजनों को भी बुलाया। दोनो पक्षो को समझा बुझा कर राजी कराया।

इसके बाद महिला थाने के कोटेश्वर महादेव मंदिर में प्रेमी प्रेमिका की शादी में पुलिस वाले बारात बने,मंत्र पढ़े और इसके गवाह भी बने। वही प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे को वरमाला भी डाला। महिला थानाध्यक्ष सुधांशु कुमार के नेतृत्व में शादी को संपन्न कराया गया।इस शादी के प्रेमी जोड़ापुलिस को धन्यवाद दिया। 

महिला थानाध्यक्ष सुधांशु शेखर ने बताया कि लड़की थाने में आवेदन करने आई थी। हमने दोनों पक्षों को थाने में बैठाकर समझाया गया।इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से थाने के शिव मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी संपन्न कराई गयी। 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *