Nirbhik Nazar

टिहरी: गिरफ्त मे नशे का सौदागर, ढाई पेटी इंगलिश शराब बरामद

टिहरी: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत टिहरी पुलिस ने एक नशे के तस्कर को धार दबोचने मे कामयाबी हासिल की है। थाना हिंडोलाखाल पुलिस ने चेकिंग के दौरान चन्द्रबदनी तिराहे से करीब 200 मीटर आगे छडीयाडा तिराहा से अभियुक्त तुलसीदास को गिरफ्तार किया। तुलसीदास के कब्जे से पुलिस ने कुल ढाई पेटी (24 अद्धे व 72 पव्वे)अंग्रेजी शराब के साथ एक वाहन भी बरामद किया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना हिन्डोलाखाल आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

आपको बता दें टिहरी मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद मे मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों का धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत उक्त कार्रवाई की गई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *