Nirbhik Nazar

परिवर्तन यात्रा कांग्रेस का सीएम बनाने नहीं बल्कि परेशान आम आदमी को जिंदा रखने के लिए निकाली जा रही है- हरदा

रुद्रपुर: कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के किच्छा पहुंचने पर कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। बाइक रैली पुलभट्टा से सभा स्थल पहुंची। इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा साढ़े चार वर्षों ने सुख दुख में शामिल रहा हूं। जो भी प्रत्याशी घोषित होगा उसकी जीत का आधार सुनिश्चित करूंगा। यह यात्रा कांग्रेस का सीएम बनाने नहीं बल्कि परेशान आम आदमी को जिंदा रखने के लिए निकाली जा रही है। लोग बेरोजगारी, महंगाई व काले कृषि कानून से त्रस्त हैं। उन्हें इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए परिवर्तन यात्रा निकाली गई है। शर्ते यह है कि चुनाव में भी सभी आज की सभा की तरह मिल कर काम करें। देश का लोकतंत्र खतरे में है। 2022 के चुनाव में जरा भी गफलत की तो अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने की आजादी समाप्त हो जाएगी। धरोहर की रक्षा का काम करना है। किच्छा के माध्यम से उत्तराखंड की जनता से निवेदन करना चाहता हूं कि विजय दिलाई तो 2024 कांग्रेस का ही नहीं भारत के लोकतंत्र का होगा।

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा सभा में उमड़े लोगों ने यह संकेत दे दिया है कि किच्छा की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। रुद्रपुर क्षेत्र औद्योगिक रूप से विकसित है। यहां की एक एक ईंट नारायण दत्त तिवारी की गाथा कहने का काम कर रही है। सत्ता में बैठे लोगों ने  किसान के ऋणों का माफ करने का वादा कर काले कानून थोप दिए। किसान की लड़ाई को लड़ने के लिए कांग्रेस साथ खड़ी है। संघर्ष रंग लाने का काम करेगा। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज बेहड़ ने कहा महंगाई चरम पर है, जनता भाजपा से त्रस्त हो परिवर्तन का मन बना चुकी है।

कांग्रेस कुमाऊं में चुनाव को देखते हुए परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। इसकी शुरुआत सीएम की विधानसभा खटीमा से शुरू की गई है। राजनीति के जानकारों का मानना है कि प्रदेश कांग्रेस में आपसी कलह व दिशाहीनता की जो स्थिति रही है। सीएम चेहरे को लेकर रह रहकर जो लड़ाई सामने आती रही है। प्रदेश कांग्रेस उससे उबरकर आगे बढ़ना चाहती है। जनता के मन की थाम लेने के लिए ही यह यात्रा आयोजित की जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *