Nirbhik Nazar

मंगलौर कोतवाली प्रभारी का स्थानांतरण होने पर आखिर क्यों ? किया गया झबरेड़ा विधायक का स्वागत समारोह, पढ़िये इस खबर मे

रुड़की: मंगलौर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट का स्थानांतरण मुख्यालय किया गया है। इस संबंध में विधायक प्रतिनिधि सतीश शर्मा के द्वारा भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल के सम्मान में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। बता दें कि आज से लगभग 3 दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के एक पदाधिकारी का विवाद मंगलौर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट के साथ हुआ था। विवाद में मारपीट की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थी जिसमें झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल की उपस्थिति में मंगलौर कोतवाली प्रभारी के द्वारा भाजपा के कार्यकर्ता के साथ मारपीट व गाली-गलौज की गई थी।

 इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जी से भी मिला था। वही झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा माननीय डी०जी०पी महोदय से अनुरोध किया गया था। जिसमें उन्होंने तत्काल जांच के आदेश दिए थे और मंगलौर कोतवाली प्रभारी का ट्रांसफर रुड़की सिविल लाइन कोतवाली कर दिया गया था। परंतु वह अगर यहां रहते तो वह जांच को प्रभावित करते तो इसीलिए उनके अनुरोध पर मंगलौर कोतवाली प्रभारी का स्थानांतरण मुख्यालय किया गया है। जिसके लिए वह माननीय डी०जी०पी महोदय व एस०एस०पी महोदय व यशस्वी मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हैं।

वहीं विधायक प्रतिनिधि सतीश शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा था। परंतु यह मान सम्मान की लड़ाई थी और हमारे सम्मानित विधायक देशराज कर्णवाल जी के द्वारा प्राथमिकता के आधार पर कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की लड़ाई लड़ी गई है। और इसीलिए उनके सम्मान में यह समारोह किया गया है। वही कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष बहरोज़ आलम विधायक प्रतिनिधि वैजयंती माला विधायक प्रतिनिधि सतीश शर्मा सहित भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *