Nirbhik Nazar

जंगली जानवरों के अंगों की तस्करी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, 7 तस्कर गिरफ्तार

पुलवामा हमलाः अहमद पटेल ने BJP पर साधा निशाना, कहा- भाषण देने में अच्छी है पार्टी

तेंदुआ की खाल,पेंगोलिन, सैंड बोया सांप सहित कई जानवरो के अंग सहित नगद 81हजार रुपये बरामद

भभुआ कैमूर: बिहार के कैमूर जिले की पुलिस  को जंगली जानवरों के अंगों की तस्करी करने वाले बड़े गिरोह को 7 तस्करों को जंगली जानवरों के अंगों के साथ गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने यह कार्रवाई अधौरा थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाका में गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर जंगली जानवरों का शिकार करने और उनकी खाल और शरीर के अंगों को बरामद किया गया है।

इस गिरोह में शामिल दो फर्जी डॉक्टर, एक सीएसपी संचालक सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जो बिहार,उत्तरप्रदेश व पश्चिम बंगाल के है।जिनके पास से एक तेंदुआ का खाल, 5 किलो पेंगोलिन का खाल, 81,180 रुपये नकद, एक कस्तूरी, कई जानवरों के दांत, एक दो मुहा सांप और कछुआ, जानवर फंसाने का कड़का, आठ कारतूस और जानवरों का बाल भी बरामद किया गया है। इसकी जानकारी कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेसवार्ता कर दी।

कैमूर एसपी ने बताया दिल्ली की डब्लूसीसीबी से गुप्त सूचना मिली था कि अधौरा पहाड़ पर वन्य जीवों की तस्करी का एक गिरोह सक्रिय है। भभुआ शहर के एक निजी होटल के पास तस्कर जानवरों के अंगों की खरीद-बिक्री करने के लिए जुट रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सादे ड्रेस में निजी होटल के पास छापामारी करते हुए वर्तमान पता बेलांव थाना के बेलांव के रामलाल सिंह का पुत्र नागेंद्र कुमार सिंह मूल निवासी रोहतास के नोखा थाना क्षेत्र का, भभुआ थाना के ढढनिया गांव के रामविलास राम का पुत्र सुमंत कुमार सिंह, रोहतास जिले के चेनारी थाना के बड़की चेनारी के रामाकांत भार्मा का पुत्र अमित कुमार कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया।इनके पास से संरक्षित एक तेंदुए का खाल और 5 किलो पेन्गोलीन का खाल बरामद किया गया।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की निशानदेही पर मास्टरमाइंड यूपी के सोनभद्र जिला के रायपुर थाना के सरईगढ़ निवासी इंद्रदेव जयसवाल का पुत्र मनोज कुमार, पश्चिम बंगाल के उत्तरी चौबीस परगना जिला के चंद्रपरगना थाना के चंद्रपरगना गांव के वरुण कुमार मल्ली के पुत्र देव कुमार मल्ली, ये दोनों अधौरा में बंगाली क्लिनिक चलाते है। वही अधौरा थाना के सारोदाग गांव के शिव शंकर साह के पुत्र आदित्य कुमार उर्फ प्रेम को गिरफ्तार किया गया है।जो अधौरा में सीएसपी संचालक है। इनके पास से 81180 रुपये नगद , एक कस्तूरी और कई संरक्षित जानवरों के दांत, एक दो मुहा सांप, और कछुआ बरामद किया गया है।

एसपी ने बताया कि इनके द्वारा बताया गया कि अधौरा पहाड़ी के बड़वान कला गांव में हरि यादव के पास एक लेपर्ड यानी तेन्दुआ का खाल है।जिसके व्हाट्सएप के माध्यम से बेचने के लिए खरीदारों के पास भेजा गया है। जब वहां छापेमारी की गई तो हरी यादव घर से फरार हो गया था, लेकिन उसका एक बेटा और दो अन्य सहयोगी को शराब चूलाते हुए गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से जंगली जानवर फसाने का ककड़ा, आठ कारतूस और जानवरों के डांट बरामद किए गए हैं. इन सभी को गिरफ्तार कर उनको जेल भेजा जा रहा है।

बताया जाता है गिरफ्तार तस्कर दस हजार में जानवरों के अंगों की खरीदारी करते थे और उसका व्यापारियों के साथ 14 लाख में बेचा करते थे। वही गिरफ्तार फर्जी चिकित्सक बताता है होम्योपैथिक का अस्पताल में प्रैक्टिस करते हैं। इसे एक चीता का खाल भभुआ शहर के निजी होटल में दिल्ली से आए व्यापारी को बेचना था।जिसके बदले में चौदह लाख में सौदा तय हुआ था।इस खाल की बिक्री कराने के एवज में हमको पांच लाख रुपये मिलता।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *