Nirbhik Nazar

बच्ची से छेड़छाड़ पुलिसवाले को मंहगी पड़ी, परिजनों ने छेड़छाड़ की रिकार्डिंग कर, खूब धोया…

हल्द्वानी : हल्द्वानी मे एक पुलिसकर्मी ने वर्दी को शर्मसार कर दिया है। रविवार को मुखानी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत करने के दौरान परिजनों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी टीपी नगर चौकी में एचसीपी के पद पर तैनात है। वहीं परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, रविवार को सरस्वती इन्क्लेव बिठौरिया में रहने वाला पुलिस विभाग का एचसीपी मदन सिंह परिहार (58) पास ही एक दुकान में दूध लेने गया था। इसी बीच वह दुकान में घुस गया और अंदर बैठी नाबालिग लड़की से अश्लील हरकत करने लग गया। आरोपी पूर्व में भी इस तरह की हरकत कर चुका था, रविवार को परिजनों द्वारा इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग की गई ताकि इसे सबूत के साथ पकड़ा जा सके।

इसी कारण परिजनों ने रविवार को इसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया। इसके बाद आरोपी की जमकर धुनाई लगाई गई। बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। एसएसपी ने आरोपी एचसीपी को सस्पेंड कर दिया है। सीओ शान्तनु पराशर ने बताया मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *