Nirbhik Nazar

रुड़की मे शिलापट्ट पर विधायक का नाम मिटाकर लिखा मेयर का नाम, फिर हो गया भाजपा मे हँगामा

रुड़की: भाजपा मे विधायक उमेश शर्मा काऊ और भाजपा के कार्यकर्ताओं बीच अंतर्कलह का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था की रुड़की मे फिर वही तस्वीर उजागर हो गई। आपको बता दें वीमे छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति अनावरण और लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक देशराज कर्णवाल के समर्थक और नामित पार्षद सतीश शर्मा ने जमकर हंगामा किया। साथ ही मेयर गौरव गोयल से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई। जिससे कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई।


विधायक देशराज कर्णवाल का नाम मिटायामेयर का नाम लिख दिया

रविवार को रुड़की में गणेशपुर पुल के पास चौक पर कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानन्द महाराज, विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर गौरव गोयल ने शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान मेयर गौरव गोयल के समर्थकों ने शिलापट्ट पर विधायक देशराज कर्णवाल का नाम मिटाया और उसके ऊपर मेयर का नाम लिख दिया। जिसे देख विधायक देशराज कर्णवाल भड़क गए।

कैबिनेट मंत्री के सामने ही चलती रही नोकझोंक

नामित पार्षद सतीश शर्मा और अन्य लोग मंच पर ही मेयर से भीड़ गए और हंगामा कर दिया। कैबिनेट मंत्री  यतीश्वरानन्द महाराज के सामने ही यह नोकझोंक चलती रही। नामित पार्षद ने आरोप लगाया कि मेयर ने शनिवार की रात विधायक का नाम पट्ट से मिटाकर अपना नाम लिखवाया है। मेयर ने सोची समझी साजिश के तहत ऐसा किया है।

कहा कि वह मेयर के खिलाफ इस मामले में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराएंगे। आरोप लगाया कि मेयर महापुरुषों के नाम पर भी राजनीतिक कर रहे हैं। वहीं काफी देर बाद पुलिस ने उन्हें किसी तरह समझाकर शांत किया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *