Nirbhik Nazar

नमाज को लेकर विधानसभा में रूम आवंटित करने के फैसले का BJP कर रही विरोध 8 को होगा विधानसभा का घेराव

दुमका: झारखंड विधानसभा में एक धर्म विशेष के नमाज अता के कमरा आवंटित करने का आदेश अगर हेमंत सरकार वापस नहीं लेती है तो भाजपा आठ सितंबर को विधानसभा का घेराव करेगी। यह बातें सोमवार को दुमका के इंडोर स्टेडियम में भाजपा की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कही। कहा कि झारखंड में सरकार नहीं सर्कस चल रही है। दीपक ने कहा कि अपने कृत्यों के कारण 2024 से पहले यह सरकार चली जाएगी। कहा कि झारखंड में लोकतंत्र खतरे में है। हेमंत सरकार तुष्टीकरण की राजनीति कर समाज का बांटने का काम कर रही है। कहा कि सरकार के पास विजन नहीं है। तुलगकी फरमान जारी करने वाली हेमंत सरकार हरेक मोर्चा पर विफल है। कहा कि हेमंत सरकार भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी से भयभीत है क्योंकि वह आदिवासी हैं।

दीपक ने कहा कि यह सरकार रणछोर है। सरकार में शामिल विधायक तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। 18 माह के शासन में राज्य में लूट, डकैती, हत्या, दुष्कर्म की घटनाएं चरम पर हैं। खनिज संपदा की लूट हो रही है और इसमें सभी सत्ताधारी दल शामिल है। कहा कि भाजपा सरकार के इस काली करतूतों को बर्दाश्त नहीं करने वाली है। धरना को संबोधित करते हुए सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि झामुमो अब झारखंड मुक्ति मोर्चा के बजाए झारखंड मुस्लिम मोर्चा हो गया है। कहा कि अगर हेमंत सरकार आदिवासियों का हितैषी रहती तो झारखंड विधानसभा में

जाहेर थान और मांझी थान का निर्माण कराती लेकिन यहां तो वोट की खातिर

तालिबान का समर्थन करने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के लिए कमरा आवंटित किया जा रहा है। सुनील ने कहा कि झामुमो धर्म के नाम पर राजनीति करने से बाज आए और भाजपा को बदनाम करना बंद करे। कहा कि इस मुद्दे पर भाजपा चुप बैठने वाली नहीं। अगर सरकार ने निर्णय वापस नहीं लिया तो चक्का जाम होगा। इससे पूर्व प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि हेमंत सरकार ने भारतीय संविधान की मूल चरित्र पर करारा आघात किया है। प्रजातंत्र में सर्वधर्म समभाव की बुनियाद है लेकिन यह धर्म विशेष के पक्ष में सरकार गलत ढंग से काम कर रही है। सरकार अविलंब निर्णय वापस ले वर्ना सड़क से सदन तक आंदोलन तेज होगा।

पूर्व मंत्री डा.लुइस मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार के तालिबानी आदेश को भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। कहा कि अगर विधानसभा एक विशेष धर्म के लिए कमरा आवंटित किया है तो सभी धर्मों के लिए भी सरकार कमरा आवंटित करे अन्यथा निर्णय वापस ले। धरना कार्यक्रम को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, दुमका जिला प्रभारी सत्येंद्र सिंह, बजरंगी यादव, देवेंद्र कुंवर, सुरेश मुर्मू परितोष सोरेन ने भी संबोधित किया। धरना की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष निवास मंडल ने की जबकि मौके पर अमरेंद्र सिंह मुन्ना, अमिता रक्षित, मृणाल मिश्रा,विवेकानंद राय, धर्मेंद्र सिंह, गौरवकांत सिन्हा, नीतू झा, पिंटू अग्रवाल, दिनेश दत्ता, अजय गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *