Nirbhik Nazar

कैमूर में यूपी से बिहार में ट्रक से लायी भारी मात्रा में शराब बरामद, रिश्वत के 2 लाख 30 हजार के साथ चार गिरफ्तार

...तो इस वजह से गांगुली ने पाकिस्तान के खिलाफ धोनी को नंबर 3 पर बैटिंग करने भेजा था

दुर्गावती कैमूर मुबारक अली। यूपी से बिहार में बड़ी खेप में लाई जा रही शराब को पुलिस ने बरामद किया है.दुर्गावती थाना क्षेत्र में एन एच दो पर सोमवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक ट्रक से भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब बरामद किया है.साथ ही चार शराब तस्करो को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही दो लाख तीस हजार नगद वं एक स्कॉर्पियो पांच मोबाइल जप्त किया है. कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेस वार्ता कर पत्रकारो को दुर्गावती थाने पर जानकारी दी.उन्होंने बताया कि सोमवार की रात में गुप्त सूचना मिली कि एक दस चक्का ट्रक यूपी से अवैध शराब लेकर बिहार की ओर आ रही है।

सूचना मिलते ही तत्काल दुर्गावती थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई. ट्रक को जैसे ही रोकने का प्रयास किया गया उक्त चालक पुलिस कर्मियों को उछलते हुए भागने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस द्वारा खदेड़कर उसे पकड़ लिया गया. इसी बीच ट्रक में सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा गया जिनका नाम पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा चालक चंदन कुमार साह पिता जगदीश साह,ग्राम परसथुआ थाना कोचस जिला रोहतास बताया वही दूसरा मंटू कुमार पिता बद्री साह ग्राम परसथुआ थाना कोचस जिला रोहतास बताया गया.

इन से जब पूछताछ की गई तो यह अपने को छुड़ाने के लिए मालिक से बात करने का आग्रह किया और बताया कि एक स्कॉर्पियो से वह पीछे-पीछे आ रहा है. इसी बीच स्कॉर्पियो सवार दो व्यक्ति आया और अपने को मोनू उर्फ राकेश चौधरी पिता पारस चौधरी ग्राम कोआथ थाना दावत जिला रोहतास का बताकर ट्रक को छुड़ाने का आग्रह किया.और 2 लाख 30 हजार पुलिस को अपने आदमियों को छुड़ाने के लिए देने का आग्रह किया

जिन्हें पुलिस द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. जब पुलिस ने इन लोगों से नाम पता पूछताछ किया तो उन्होंने बताया कि मदन प्रसाद पिता चैत प्रसाद ग्राम घटाव- थाना कुदरा जिला कैमूर दुसरा अजय कुमार पिता स्वर्गीय सूचुन कोहार ग्राम फुली थाना कुदरा जिला कैमूर बताया गया. एसपी ने बताया कि इनके चारों का भी अपराधिक इतिहास पाया गया है सभी शराब के मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं पकड़े गए ट्रक इंजन व चेचीस नंबर घिसा हुआ है और रजिस्टर्ड नंबर फर्जी है पकड़े गए स्कॉर्पियो का रजिस्टर्ड नंबर से सत्यापन किया गया तो यह किसी जीप का नंबर पाया गया है।

दोनों गाड़ी चोरी का प्रतीक होता है इसका मुख्य सरगना मोनू उर्फ राकेश रोहतास जिले में दो दर्जन से अधिक शराब के कांडों में फरार है फरार आरोपी जिनके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. एसपी ने बताया कि ट्रक से कुल 213 कार्टून शराब,एक ट्रक और एक स्कॉर्पियो बरामद कर लिया गया है साथ ही 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनके पास से दो लाख तीस हजार नगद बरामद किया गया है.

एक मुख्य सरगना अभी फरार है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रहा है. गिरफ्तारी में चालक चंदन कुमार साह,पिता जगदीश साह, ग्राम परसथुआ थाना कोचस जिला रोहतास, मंटू कुमार पिता बद्री साह ग्राम परसथुआ, थाना कोचस जिला रोहतास,मदन प्रसाद पिता चैत ग्राम घटाव थाना कुदरा जिला कैमूर,अजय कहार पिता सुचुन कहार ग्राम फुली थाना कुदरा जिला कैमूर का निवासी है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *