Nirbhik Nazar

स्लॉट बुकिंग की जरूरत नहीं, केंद्र पर जाकर टीका लगवाएं, हेल्प के लिये इस नंबर पर करें फोन 0134-2724506

देहरादून: देहरादून जनपद में कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए कोविन पोर्टल पर स्लाट बुकिंग की बाध्यता खत्म कर दी गई है। अब कोई भी पात्र व्यक्ति किसी भी सरकारी टीकाकरण केंद्र पर जाकर तत्काल टीका लगवा सकता है। यह जानकारी सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डा। मनोज उप्रेती ने पत्रकारों से वार्ता में दी।

करीब पांच लाख को लगीं दोनों डोज

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जिले में 14 लाख 27 हजार 997 व्यक्तियों के टीकाकरण का लक्ष्य है। अब तक इनमें से 13 लाख 45 हजार 799 यानी 94.24 फीसद व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है। वहीं, चार लाख 93 हजार 773 व्यक्तियों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। अभी 82 हजार 198 व्यक्तियों को प्रथम और नौ लाख 34 हजार 224 व्यक्तियों को दूसरी खुराक लगनी शेष है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि घर-घर टीकाकरण अभियान के तहत अब तक जिले में 2100 दिव्यांगजन को टीका लगाया गया है। अगर किसी दिव्यांगजन को टीका लगना है तो उसके लिए 9368530756 पर संदेश भेजा जा सकता है। इसके बाद विभाग की टीम उसे घर जाकर टीका लगाएगी।

जिले में 547 सेंटर्स

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ। दिनेश चौहान ने बताया कि जिले में 547 टीकाकरण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इनमें से 94 निजी केंद्र हैं। इसके अलावा 109 मोबाइल टीम भी टीकाकरण कर रही हैं। इन मोबाइल टीम ने अब तक एक लाख 84 हजार व्यक्तियों का टीकाकरण किया है। वर्तमान में जिले में कोविशील्ड की तीन लाख 35 हजार 720 और कोवैक्सीन की 23 हजार 466 खुराक उपलब्ध हैं। टीकाकरण से संबंधित जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0134-2724506 पर संपर्क किया जा सकता है।

हेल्पलाइन नंबर – 0134-2724506

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *