Nirbhik Nazar

10 साल के अंदर उत्तराखंड देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा: सीएम धामी

अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में 22 से 24 हजार पदों पर नियुक्त प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पदों को जल्द भरा जाएगा। कोरोना काल के चलते सरकारी सेवा में अधिकतम आयु पार करने वालों के लिए एक साल बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ की नीति पर काम कर रही है। कोरोना काल में देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया।  रैमजे मैदान में हुई सभा में भारी भीड़ की मौजूदगी से गदगद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के ऐसे युवा जो संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्री परीक्षा पास करते है उन्हें तैयारी के लिए सरकार 50 हजार रुपये की सहायता देगी। कोरोना के कारण आर्थिक नुकसान झेल रहे पर्यटन व्यवसाय और अन्य व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए 200 करोड़ की धनराशि बतौर राहत पैकेज के रूप में जारी की गयी है।


आजीविका क्षेत्र से जुड़े स्वयं सहायता समूहों, महिला मंगल दलों समेत क्लस्टर के आधार पर आजीविका चलाने वालों के लिए 119 करोड़ का राहत पैकेज दिया गया है। कोविड से अपने माता-पिता खोने वाले बच्चों के भरण-पोषण वात्सल्य योजना के तहत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि खेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल नीति बनायी गयी है।  उन्होंने कहा कि गत चार जुलाई को उन्हें प्रदेश के मुख्य सेवक की जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश की समस्याओं से वह वाकिफ हैं। सरकार जो भी घोषणा कर रही है पूरी तरह धरातल पर उतारी जा रही हैं।  उन्होंने कहा कि कुछ लोग चुनाव की बात करते हैं पर भाजपा चुनाव आने पर चुनाव का एजेंडा तय करेगी। भाजपा का एजेंडा है उत्तराखंड का विकास। उन्होंने कहा कि मोदी के विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि सरकार में अफसरशाही हावी है पर ऊपर से नीचे तक योग्यता के आधार पर उत्तरदायित्व निर्धारित किए गए हैं।

अधिकारियों को 10 से 12 बजे तक दफ्तर पर बैठकर समस्याओं का समाधान करना होगा। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने मुख्यमंत्री, रक्षा राज्य मंत्री समेत सभी नेताओं का स्वागत किया। संचालन महामंत्री महेश नयाल ने किया। जिले के प्रभारी और पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, विधायक महेश नेगी, महेश जीना, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल आदि रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *