Nirbhik Nazar

18 सितंबर से हरिद्वार में सरकार के खिलाफ हुंकार भरेगी कांग्रेस, ये है कांग्रेस का पूरा प्लान

हरिद्वार: कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा 18 सितंबर से हरिद्वार में सरकार के खिलाफ हुंकार भरेगी। यूएसनगर और नैनीताल में परिवर्तन यात्रा का पहला चरण समाप्त होते ही कांग्रेस ने हरिद्वार के दूसरे चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया। प्रदेश महामंत्री-संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि विधानसभावार कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है। प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति के बाद यात्रा का हरिद्वार रूट जारी कर दिया जाएगा।

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत कांग्रेस ने तीन सितंबर से परिवर्तन यात्रा शुरू की है। मैदानी सीटों पर फोकस करते हुए कांग्रेस ने अभियान के पहले दो चरण गढ़ृवाल और कुमाऊं के मैदानी भागों में ही रखे हैं। जोशी ने बताया कि 18 सितंबर तक तीन दिन तक हरिद्वार के सभी 11 विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी।

जनता के सामने प्रदेश और केंद्र सरकार की जनविरेाधी नीतियों को रखा जाएगा। साथ ही जनता को यह भी याद दिलाया जाएगा कि कांग्रेस सरकार के वक्त आम गरीब, किसान, मजदूर आदि वर्ग के लिए क्या क्या जनहित योजनाएं चलाई गई थी। और भाजपा ने ने उन्हें सत्ता में आते ही बंद कर डाला।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *