Nirbhik Nazar

दुखद खबर: गढ़वाल राइफल के जवान मनदीप सिंह नेगी शहीद

पौड़ी: उत्तराखंड के वीर सपूतों ने हर बार आगे बढ़कर देश की सेवा में अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। याद रहे…अगर ये वीर सपूत हैं, तभी हम अपने घरों में चैन की नींद सो रहे हैं। इस बीच एक दुखद खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड का एक और जवान देश के लिए शहीद हो गया है। इस बात की जानकारी कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने अपने फेसबुक पेज के माध्यम से दी है।

पौड़ी गढ़वाल के पाबो ब्लॉक के बुराशी गांव के निवासी मनदीप सिंह नेगी गढ़वाल राइफल में तैनात थे। उनकी शहादत की खबर से पूरा गांव स्तब्ध है। कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने अपने सोशल मीडिया पेज पर जानकारी देते हुए लिखा कि मनदीप सिंह नेगी की शहीद होने की दुःखद खबर मिली, ये खबर सुनकर बेहद आघात पहुंचा। उन्होंने आगे लिखा है कि ‘भारत मां के लाडले मनदीप सिंह नेगी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, ईश्वर परिवारजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें’। बताया जा रहा है कि मनदीप सिंह नेगी के 2 बड़े भाई व 1 बहन हैं। मनदीप अपने घर मे सबसे छोटे थे। उनका मेरठ में तैनात होना भी बताया जा रहा है। जिसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro

Our Visitor

0 7 0 1 9 3
Users Today : 10
Users Last 30 days : 646
Total Users : 70193

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *