Nirbhik Nazar

उत्‍तराखंड के मेडिकल कॉलेजों को मिलेंगे 329 असिस्टेंट प्रोफेसर, चिकित्सा शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने शुरू की भर्ती प्रक्रिया

हल्द्वानी : उत्‍तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में डाक्टरों का जबरदस्त संकट है। इस कमी को दूर करने के लिए राज्य सरकार तेजी से कवायद में जुटी है। राज्य के चार मेडिकल कॉलेजों में 329 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सबकुछ ठीक रहा तो दो महीने से पहले अधिकांश डाक्टर नियुक्त हो जाएंगे।

चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से चिकित्सा शिक्षा सेवा चयन बोर्ड देहरादून को अध्याचन भेजा गया था। इसमें राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी, राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा, मेडिकल कॉलेज दून व मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के 329 पद शामिल हैं। सबसे अच्छा यह है कि स्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। दरअसल पिछले कई वर्षों से अस्थायी नियुक्ति चल रही थी। डाक्टर ज्वाइन करते थे और कुछ समय बाद छोड़ देते थे। इसकी वजह से मेडिकल कॉलेजों में हमेशा संकट बना रहता है। अब सरकार ने इस संकट का स्थायी समाधान का रास्ता तलाशा है।

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में 48 फीसद डॉक्टरों की कमी

राज्य के सबसे पुराने राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में 48 फीसद डाक्टरों की कमी है। इस कॉलेज से करीब 20 डाक्टरों को अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इसकी वजह से तमाम दिक्कतें भी होने लगी हैं। पीजी की सीटें भी जहां 80 से अधिक हो जानी चाहिए थी, वहीं यह संख्या वर्तमान में 65 ही रह गई है। संकाय सदस्यों के अभाव में सीटों के और कम होने की आशंका है।

एक-दो महीने में कर ली जाएंगी नियुक्तियां

चिकित्सा शिक्षा निदेशालय अपर निदेशक प्रो. आशुतोष सयाना ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों में डाक्टरों की कमी नहीं रहेगी। इसके लिए असिस्टेंट प्रोफेसरों की चयन प्रक्रिया तेजी से चल रही है। उम्मीद है कि एक-दो महीने में सभी मेडिकल कॉलेजों को असिस्टेंट प्रोफेसर मिल जाएंगे। इससे बड़ी राहत मिल जाएगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *