Nirbhik Nazar

सूत्र बताते हैं – कांग्रेस के एक विधायक आज होंगे बीजेपी मे शामिल

देहरादून: चुनावी साल में भाजपा ने कांग्रेस में बड़ी सेंधमारी शुरू कर दी है। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव अगले साल 2022 में है। कांग्रेस के एक विधायक शनिवार को दिल्ली में भाजपा का दामन थाम सकते हैं। धनोल्टी के निर्दलीय विधायक प्रीतम पंवार के बाद भाजपा में शामिल होने वाले यह दूसरे विधायक हो सकते हैं। भाजपा के दिल्ली सूत्रों के अनुसार, इस विधायक की पार्टी हाईकमान के नेताओं से गुपचुप मुलाकात हो चुकी है। उन्हें फिलहाल दिल्ली में ही मौजूद रहने को कहा गया है। माना जा रहा है कि हाईकमान से मंजूरी मिलते ही उन्हें पार्टी में शामिल कराया जा सकता है। विपक्षी विधायकों और नेताओं को अपने साथ लाकर भाजपा राज्य में जनता की रीति-नीति को लेकर सकारात्मक संदेश देने की कोशिश कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा की ओर रुख करने वाले कांग्रेस के यह विधायक गढ़वाल मंडल से हैं। सूत्रों का कहना का जिस विधानसभा सीट से यह विधायक हैं, वहां भाजपा की स्थिति ठीकठाक बताई जाती है। साथ ही कांग्रेस के कुछ अन्य विधायकों से भी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का संपर्क बताया जा रहा है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के 11 विधायक भाजपा में शामिल हुए थे। इनमें नौ विधायकों ने तब तत्कालीन सीएम हरीश रावत सरकार के खिलाफ खुलेआम बिगुल फूंका था।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *