Nirbhik Nazar

उत्तराखंड में सीएम धामी के चेहरे पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा : बीजेपी प्रदेश प्रभारी

रुद्रपुर: उत्तराखंड में अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में भाजपा सीएम पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर ही चुनाव मैदान में उतरेगी। यह बात भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कही। उनका यह भी कहना है कि भाजपा ने पांच साल तक उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है। जनता आगे भी भाजपा को यह अवसर देने को तैयार है।

शुक्रवार को भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम खटीमा पहुंचे। यहां शहीद स्मारक पर शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि के बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के मंडल स्तरीय पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में गौतम ने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव में उतरने के लिये तैयार है। भाजपा अपनी नीतियों, विकास कार्यों, आयुष्मान-उज्ज्वला जैसी जनलाभकारी योजनाओं के बूते राज्य में फिर सरकार बनायेगी। विधानसभा चुनाव में पार्टी के चेहरे के सवाल पर गौतम ने स्पष्ट कहा कि खटीमा के विधायक और सीएम पुष्कर सिंह धामी ही भाजपा का चेहरा होंगे। कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में ही भाजपा चुनाव लड़ेगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *