Nirbhik Nazar

उत्तराखंड के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह 15 सितंबर को लेंगे शपथ !

देहरादून: उत्तराखंड के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह 15 सितंबर को राज्यपाल पद की शपथ ले सकते हैं। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। राजभवन की ओर से उनके शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां की जा रही हैं।  बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। उन्हें चीन मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह करीब चार दशकों तक सैन्य सेवा के बाद फरवरी 2016 में सेवानिवृत्त हुए। राज्यपाल के सचिव बीके संत के मुताबिक नए राज्यपाल के शपथ ग्रहण को लेकर अभी तिथि तय नहीं है, लेकिन यह संभावना जताई जा रही है कि 15 सितंबर को नए राज्यपाल शपथ ले सकते हैं।


पूर्व सैनिकों ने जताई खुशी 

पूर्व सैन्य अफसर को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाए जाने पर प्रदेश के पूर्व सैनिकों ने खुशी जताई है। सेवानिवृत्त मेजर जनरल ओपी सोनी, ब्रिगेडियर प्रवीण जोशी, कर्नल एनसी पंत, कर्नल एस चौधरी ने कहा कि सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह प्रदेश के पहले ऐसे राज्यपाल हैं जो पूर्व सैन्य अफसर हैं। सैन्यधाम कहे जाने वाले उत्तराखंड में पूर्व सैन्य अफसर के राज्यपाल बनने पर पूर्व सैनिकों में खुशी है।

अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभियानों में अहम भूमिका निभाई

लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभियानों में अहम भूमिका निभाई है। सीमा से जुड़े मसलों और सैन्य विषयों पर वार्तालाप के लिए सात बार से ज्यादा वह चीन के दौरे कर चुके हैं। इसी सिलसिले में वह दो बार पाकिस्तान का भी दौरा कर चुके हैं।

वह ईरान में संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) के प्रेक्षक भी रह चुके हैं। ईरान-ईराक सीमा पर उनका काम शानदार रहा है। लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) कार्यवा क जैसे एनजीओ में अहम रोल निभाते रहे हैं । यह संगठन ऐसे विशिष्ट लोगों से संबंधित है जो अपनी आय का 10 फीसदी समाज सेवा में देते हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *