Nirbhik Nazar

टोक्यो मे देश का नाम रोशन कर देवभूमि पहुंचे मनोज, रुद्रपुर मे ढोल नगाड़ों से हुआ स्वागत, पीएम ने भी दी थी मनोज को बधाई

रुद्रपुर: टोक्यो पैरालिंपिक से कांस्य जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले रुद्रपुर के लाल मनोज सरकार के गृह जनपद आने पर भव्य स्वागत किया गया। विजय यात्रा में जमकर लोगों ने आतिशबाजी की। ढोल नगाड़ा के धुन पर लोग खूब थिरके। इस दौरान भारत माता की जयघोष से माहौल गूंज उठा। जगह जगह विभिन्न संगठनों ने मनोज को सम्मानित किया।

इंदिरा बंगाली कॉलोनी रुद्रपुर निवासी मनोज सरकार ने टोक्यो पैरालंपिक में जापान के खिलाड़ी को पैरा बैडमिंटन में 2-0 से मात देकर भारत के लिए कांस्य पदक जीत कर देश प्रदेश का नाम रोशन किया। 6 सितंबर को पदक जीतने के बाद मनोज सरकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिलकर उन्हेंं शुभकामनाएं दी। इसके बाद 10 सितंबर की रात्रि में मनोज रुद्रपुर पहुंचे। शनिवार को मनोज के स्वागत में विजय यात्रा निकाला गया। इसमें विभिन्न संगठन राजनीतिक दल बंगाली समुदाय सहित अन्य लोगों और युवाओं ने ढोल नगाड़ो पर खूब डांस किया और आतिशबाजी की। इंदिरा चौक से जिप्सी में मनोज सरकार एवं उनकी पत्नी रेवा सरकार सवार हुए। रैली गल्ला मंडी, गुरुद्वारे, मुख्य बाजार होते हुए पांच मंदिर पहुंची। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनोज सरकार को सम्मानित किया।

इसके बाद रैली भगत सिंह चौक, काशीपुर बायपास रोड होते हुए सिटी क्लब रुद्रपुर पहुंची। यहां राइजिंग फाउंडेशन और राष्ट्रीय चेतना मंच की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मनोज सरकार का विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तम दत्ता सहित विभिन्न समुदाय एवं संगठन के लोगों ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मनोज सरकार घर पहुंचकर और भव्य स्वागत से अभिभूत नजर आए। उनका परिवार काफी खुश दिखाई दे रहा था। शुभकामना देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। इस मौके पर विजय आहूजा, हरीश चौधरी, दिलीप अधिकारी, राजकुमार शाह, संजय ठुकराल, अर्जुन विश्वास आदि मौजूद थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *