Nirbhik Nazar

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दिया इस्तीफा, नितिन पटेल सहित 5 लोगों के  नाम सीएम बनने की रेस मे

अहमदाबाद: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री  विजय रूपाणीने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद गांधीनगर में रूपाणी ने कहा कि मुझे गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं भाजपा को धन्यवाद देना चाहता हूं। अपने कार्यकाल के दौरान मुझे पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य के विकास में जोड़ने का अवसर मिला। अहमदाबाद में विश्व पाटीदार समाज के सरदार धाम के उद्घाटन के चंद घंटों बाद रूपाणी के इस्तीफे को गुजरात में पाटीदार समाज के पटेल पावर के रूप में देखा जा रहा है। केंद्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष शनिवार को अचानक गांधी नगर पहुंचे, यहां उनकी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के साथ व प्रदेश प्रभारी रत्नाकर के साथ बैठक हुई। इसके बाद रूपाणी इस्तीफा देने के लिए पहुंचे।

विजय रूपाणी ने पीएम मोदी का जताया आभार

रूपाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीव भाजपा का आभार जताया तथा कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, उसे पूरा करेंगे। राज्यपाल देवव्रत को रूपाणी जब इस्तीफा देने पहुंचे, तब उनके साथ केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, केंद्रीय मंत्री परसोत्तम रूपाला, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया, गुजरात के वरिष्ठ मंत्री भूपेंद्र सिंह चूड़ासामा, गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा आदि नेता भी उनके साथ थे। केंद्रीय पशुपालन मंत्री परसोत्तम रूपाला ने कहा कि आगामी मुख्यमंत्री को लेकर रविवार तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उधर, रूपाणी ने कहा कि गुजरात का आगामी विधानसभा चुनाव नए मुख्यमंत्री व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

गुजरात के नए सीएम के लिए इन नामों की है चर्चा

विजय रूपाणी को 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री आनंदी पटेल को हटाकर गुजरात की कमान सौंपी गई थी। 2017 का विधानसभा चुनाव भाजपा ने विजय रूपाणी के नेतृत्व में लड़ा था तथा यह चुनाव जीतने में भारतीय जनता पार्टीको बड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा आगामी चुनाव की जीत को सुनिश्चित करने तथा भाजपा को फिर बड़ी जीत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री के लिए नए चेहरा सामने लाना चाहती है। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया, केंद्रीय मंत्री परसोत्तम रूपाला तथा गुजरात भाजपा के उपाध्यक्ष गोवर्धन झड़फिया का नाम सबसे अधिक चर्चा में है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *