Nirbhik Nazar

लक्कीस क्लब प्रोडक्शन की लघु फिल्म “सलाह दूसरों के लिए ” का हुआ विमोचन, शैलेन्द्र पाण्डेय सहित कई कलाकार रहे मौजूद

देहरादून: आज देहरादून प्रेस क्लब मे लक्कीस क्लब प्रोडक्शन द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़ी लघु फिल्म “सलाह दूसरों के लिए” का विमोचन हुआ। आपको बता दें  “सलाह दूसरों के लिए” जहां कॉमेडी का पुट लिए हुए हैं,  वही व्यंग्यात्मक शैली में, सामाजिक जागृति का संदेश देती है। फिल्म आम आदमी की जीवन शैली से सीधे रूप में जुड़ी है।

“लक्कीस क्लब प्रोडक्शन” के बैनर तले बनी लघु फिल्म “सलाह दूसरों के लिए” का निर्देशन लकी ने किया है। मुख्य  कलाकारों की भूमिका में  अनुज पंडित, राजेश शर्मा, शिवकुमार, गिरीजा सेमवाल,राजीव रोहिला, शैलेन्द्र पाण्डेय, अनुज नॉटियाल,नितिन रोशन,अली आदी रंग जमाते दिखते हैं। गीत/संगीत महितोष मैठाणी का है। गीत को उदयीमान गायक ऋषि ने आवाज दी है।

फोटोग्राफी डायरेक्टर पी के आंगरा, लेखक और निर्देशन लक्की सिंह तथा प्रोड्यूसर लक्ष्मी रामगढ़िया हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ पुरुषोत्तम दत्त कंडवाल, व विशिष्ट अतिथि नाट्य भूषण डॉ अनुज राजपूत थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *