Nirbhik Nazar

भाजपा उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम का ऑक्सीजन लेवल गिरने से तबीयत बिगड़ी…

देहरादून: भाजपा उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम की चम्पावत में तबीयत बिगड़ गई। देर रात तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्किट हाउस पहुंचकर उनका उपचार किया। सुबह उन्हें एयरलिफ्ट कर नोएडा पहुंचाया गया। अब वह गुरुग्राम, नोएडा या दिल्ली में उपचार कराएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने बताया कि दुष्यंत कुमार खटीमा से कार में सवार होकर शुक्रवार शाम करीब पांच बजे चम्पावत पहुंचे थे।

पहाड़ी मार्ग में सफर करने पर उनकी तबीयत खराब हो गई थी। यहां पहुंचने पर उन्हें काफी उल्टियां हुईं। चम्पावत में हुए भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान भी उनकी तबीयत खराब हुई थी। लिहाजा इसके बाद वह सर्किट हाउस चले गए थे। सर्किट हाउस में भी वह स्वस्थ नहीं हुए। सूचना मिलते ही सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, फिजीशियन समेत चिकित्सकों की टीम के साथ रात में सर्किट हाउस पहुंच गए थे।

उस समय उनका ऑक्सीजन लेवल करीब 88 पहुंचा हुआ था। साथ ही उनका रक्तचाप भी बढ़ा हुआ था। इसके चलते शनिवार को उन्होंने लोहाघाट में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग नहीं लिया। सुबह करीब 10:30बजे राज्य सरकार की ओर से भेजे गए हेलीकॉप्टर से उन्हें नोएडा पहुंचा गया। इस मौके पर विधायक कैलाश गहतोड़ी, नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी आदि मौजूद रहे।

पर्वतीय रास्ते पर सफर की थकान के चलते शुक्रवार को उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम की तबीयत बिगड़ गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्किट हाउस पहुंचकर उनका उपचार किया। शनिवार सुबह वह हेलीकॉप्टर से नोएडा रवाना हो गए थे। हालांकि अब उनके स्वास्थ्य में कुछ सुधार है।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *