Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे फिर भारी बारिश का येलो अलर्ट इन 5 जिलों मे पड़ेगी 15 तक भारी बारिश

देहरादून: उत्तराखंड में रविवार के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों के लिए कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश बाद हुए भूस्खलन से नेशनल हाईवे सहित कई सड़कें बंद हैं। सड़कें बंद होने से पर्वतीय जिलों में जगह-जगह यात्री फंसे हुए हैं।  मौसम विभाग ने 15 सितम्बर तक के लिए राज्य के पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में रविवार को पांच पर्वतीय जिलों में बारिश के दौर चलेंगे। 13 को नैनीताल, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं कहीं तीव्र बौछार व भारी बारिश हो सकती है। 14 को पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं तीव्र बौछार, भारी बारिश हो सकती है। 15 को पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं कहीं तीव्र बौछार व भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *