Nirbhik Nazar

भाजपा की सेंधमारी के बाद, कांग्रेसियों को दिल्ली आया याद ? प्रीतम-हरीश और गोदियाल पहुंचे दिल्ली !

देहरादून: भाजपा की सेंधमारी से कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। उत्तरकाशी के पुरोला विधायक राजकुमार के भाजपा में शामिल होने के बाद अब कांग्रेस की चिंताएं बढ़ गईं हैं। आज उत्तराखंड कांग्रेस के कुछ बड़े नेता दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं और कुछ शाम को रवाना होने वाले हैं।

प्रीतम सिंह और गणेश गोदियाल दिल्ली पहुंचे

सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल दिल्ली पहुंच गए हैं। ऐसी सूचना है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शाम को दिल्ली रवाना होंगे। वहीं इन नेताओं की अचानक दिल्ली रवानगी को विधायक राजकुमार के भाजपा में शामिल होने से जोड़कर देखा जा रहा है।

पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल

बता दें कि रविवार को उत्तरकाशी के पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद अनिल बलूनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिश की मौजूदगी में उन्होंने सदस्यता ली।

एक सप्ताह के भीतर भाजपा में शामिल होने वाले दूसरे विधायक

एक सप्ताह के भीतर भाजपा में शामिल होने वाले राजकुमार उत्तराखंड के दूसरे विधायक हैं। इससे पहले कांग्रेस के समर्थन से जीते निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *