Nirbhik Nazar

तो क्या बागियों की वापसी के पक्ष मे नहीं हैं हरीश रावत? 

देहरादून: अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस में जो लोग बागियों को वापस लेने की बात कर रहे हैं, यदि वह लेना चाहते हैं तो फिर चूक क्यों रहे हैं। यदि उन्होंने कहा दिया कि हमने तो कोई अर्जी नहीं लगाई, फिर उनका क्या मुंह रह जाएगा। जब भाजपा ही उनसे परेशान है तो क्या कांग्रेस उन्हें झेल पाएगी ?

हरीश रावत ने आगे कहा की पहले ही घर को संभालना मुश्किल हो रहा है और उसमें आप बाहर से लेकर चले आएंगे और मुसीबतें खड़ी हो जाएंगी। भाजपा इन्हें अपने पास बुलाकर आज आंसू बहा रही है, कुछ दिनों में खून के आंसू बहाएगी।

ये हैं वो 9 बागी विधायक

आपको बता दें कांग्रेस से बगावत करने वाले विधायकों में अमृता रावत, हरक सिंह रावत, प्रदीप बतरा, प्रणव सिंह, शैला रानी रावत, शैलेंद्र मोहन सिंघल, सुबोध उनियाल, उमेश शर्मा के अलावा विजय बहुगुणा भी शामिल थे.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *