Nirbhik Nazar

आज देहरादून पहुंचेंगे उत्तराखंड के नये राज्यपाल कल लेंगे शपथ

देहरादून: उत्तराखंड के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह मंगलवार को देहरादून पहुंचेंगे। वह बुधवार को सुबह 10.45 बजे राजभवन में राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। राजभवन की ओर से उनके शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।  राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है। उन्हें चीन मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है। वह करीब चार दशकों तक सैन्य सेवा के बाद फरवरी 2016 में सेवानिवृत्त हुए। राज्यपाल के सचिव बीके संत के मुताबिक नए राज्यपाल मंगलवार को देहरादून पहुंच जाएंगे। जो बुधवार को राज्यपाल पद की शपथ लेंगे।


राज्यपाल के सचिव के मुताबिक निवर्तमान राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सोमवार दोपहर दो बजे देहरादून से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। इससे पहले राजभवन में भारतीय सेना की कोर मराठा बटालियन की टुकड़ी ने उन्हें सलामी दी। जबकि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पुलिस ने उन्हें सलामी दी। बेबी रानी मौर्य के दिल्ली रवाना होने से पहले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मुख्य सचिव एसएस संधू, जिलाधिकारी आर राजेश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मजेय खंडूरी ने उनसे शिष्टाचार भेंट की।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *