Nirbhik Nazar

इस अस्पताल की पूरे बिहार मे हो रही चर्चा, नर्सो को इनाम नहीं मिला तो बदल दिया बच्चा!

पटना: मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच के मातृ-शिशु सदन मे अजीबोगरीब मामला देखने को मिला है। यहाँ नर्सों ने बेटी वाले को बेटा थमा दिया. जब परिजनो को नवजात के बदलने का पता चला तो परिजनों ने हंगामा किया। परिजनो ने नर्सों पर आरोप लगाया की नर्सों को इनाम की राशि पूरी नहीं मिली इसलिए उनका बच्चा नर्सों ने बदल दिया। जब पुलिस तक मामला पहुंचा तो तब जाकर कहीं मामला शांत हुआ। बड़ी जद्दोजहद के बाद महिला से पुत्र को वापस कराया गया. बुलआ की रहने वाली पूजा देवी के परिजन नंदू कुमार ने आरोप लगाया कि रविवार की रात पूजा ने बेटे को जन्म दिया था . उस समय वहां पर सफाई करने वाले से लेकर अन्य महिला कर्मियों ने एक हजार इनाम के रूप में मांगा. पांच सौ देने पर नहीं लिये. बड़ी मुश्किल से 800 रुपये दिये गये. उसके बाद सोमवार की सुबह जब बच्चे को तेल लगाने के लिए कपड़े से बाहर किया गया तो वह बेटी निकल गयी. यानि परिजनो ने आरोप लगाया की अगर नर्सों को पूरे पैसे नहीं मिले तो बच्चा बदल दिया गया। उसके बाद परिजन परेशान होकर नवजात लड़के को चारों ओर खोजने लगे।

इधर कुढनी की सुजाता देेवी ने बताया कि उसको पुत्री हुई थी. पुत्री होने के बाद नर्स दीदी उनके पास लाकर रख दी. सुबह में जब नवजात ने पेशाब किया. उसके बाद पता चला कि यह पुत्र है. उसके बाद नर्स दीदी को बुलाकर उसको लौटा दिया. सुनीता ने बताया कि उसको कुछ लोग मारने पर उतर गए. सभी कह रहे थे कि बच्चा बदल लिया है. लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों ने बचाव कर जान बचा ली.

इस संबंध में अधीक्षक डा.बीएस झा ने बताया कि किसी को भी बच्चे के जन्म के बाद इनाम के रूप में राशि या मिठाई के नाम पर पैसा लेेने की इजाजत नहीं है. जो कर्मी ऐसा कर रहे उनके बारे में जांच की जायेगी. परिजनों से कहा कि वह लिखित शिकायत करे. सख्त एक्शन होगा. अस्पताल प्रबंधक संजय साह ने बताया कि पुत्र व पुत्री बदलने का मामला सामने आने के बाद छानबीन की गयी. लेकिन यह मानवीय भूल के कारण ऐसा हो गया था. सब कुछ सामान्य हो गया है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *