Nirbhik Nazar

उत्तराखंड के 8 वें राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह ने ली शपथ

देहरादून: प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने आज बुधवार को उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली। गुरमीत सिंह ने राज्य के आठवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली है। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति आरएस चौहान ने उन्हें राजभवन में शपथ दिलाई।

पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया

राजभवन पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, स्वामी यतीश्वरानंद, मुख्य सचिव एसएस संधू, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, सचिव राज्यपाल बृजेश कुमार संत, जिलाधिकारी डा. आरराजेश कुमार, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

मंगलवार को गुरमीत सिंह देहरादून पहुंचे

इससे पहले मंगलवार को गुरमीत सिंह देहरादून पहुंचे और जौलीग्रांट एयरपोर्ट आगमन पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, गणेश जोशी एवं स्वामी यतीश्वरानंद ने उनका स्वागत किया। नवनियुक्त राज्यपाल के आगमन पर पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन, डीआईजी नीरू गर्ग, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर राजेश कुमार, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त राज्यपाल का किया स्वागत 

उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत)  गुरमीत सिंह के राजभवन पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे मुलाकात कर उनका स्वागत किया।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *