Nirbhik Nazar

गंगा घाट पर 3 शवों को नोंच रहे थे कुत्ते, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

बलिया: कोरोना काल के बीच गंगा किनारे तटों पर दफनाई गई लाशों के उतराने का मामला अभी थमा ही था। मंगलवार को यूपी के बलिया में गंगा नदी के घाट पर तीन शव मिलने से मामला गरमाने लगा है। यूपी के बलिया जिले में मंगलवार को एक बार फिर गंगा में शव उतराते दिखे। नरही थाना क्षेत्र के जद्दूपुर सरया गांव के सामने गंगा घाट किनारे तीन शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन घाट पर शवों का अंतिम संस्कार कराया। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान में बिहार के बक्सर व बलिया के उजियार भरौली गंगा तट पर शव गंगा में उतराए मिले थे।

बिहार के बक्सर से शव आने की आशंका

संभावना है कि जल प्रवाह की वजह से ही शव बह कर गंगा घाट पर आ पहुंचे। शवों को कुत्ते नोचते नजर आए। हालांकि, शवों की पहचान नहीं हो पाई। बिहार के बक्सर से बहकर शव आने की बात कही जा रही है।

पुलिस ने कराया शवों का अंतिम संस्कार

मामला नरही के कोरंटाडीह पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव जादूपूर सरया गंगा घाट का है। तीनों शवों को कुत्तों द्वारा नोंचे जाने का वीडियो सामने आते ही प्रशासन में खलबली मच गई। मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ अन्य थानों की फोर्स को भेजा गया। शवों की पहचान करने में बिहार पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ और घाटों पर शव प्रवाह पर रोक लगा दी गई थी। गंगा घाटों पर पुलिस ने निगरानी भी बढ़ा दी थी। तीन महीने बाद मंगलवार को सरया गांव के पास गंगा नदी के किनारे तीन शवों को कुत्तों के नोचने की खबर पुलिस को लगी तो थाना प्रभारी राजकुमार सिंह व कोरंटाडीह चौकी प्रभारी तुरंत मौके पर पहुंचे। शवों का अंतिम संस्कार कराया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *